खालसा कॉलेज में रोजगार योग्यता व हुनर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न 

by
गढ़शंकर, 10 फरवरी : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में डायरेक्टरेट ऑफ़ एजूकेशन के निर्देशों पर कॉलेज के कैरियर गाइडेंस तथा प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित छह दिवसीय रोजगार योग्यता तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ अमनदीप हीरा के नेतृत्व में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा नंदी फाउंडेशन के सहयोग से कॉलेज के विद्यार्थियों को व्यापारिक तथा पेशावर हुनर विकास संबंधी उत्साहित करने हेतु करवाए गए इस कार्यक्रम में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा नंदी फाउंडेशन तथा महेंद्रा प्राईड क्लासरूम के सहयोग से करवाए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सुदीप घोष ने अपनी सूझ-बूझ तथा जिंदगी के तजुर्बे सांझा करते विश्वास, पेशावर शिष्टाचार तथा करियर की तैयारी संबंधी विचार पेश किये। प्रिंसिपल डॉ अमनदीप हीरा ने मुख्य वक्ता सुदीप घोष का सम्मान करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राओं को सर्टिफिकेट वितरित किये। उन्होंने अपने संबोधन में इंजीनियर सुखविंदर सिंह सचिव शिक्षा तथा डायरेक्टरेट ऑफ़ एजूकेशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते नौजवान महिलाओं को हुनरमंद बनाने हेतु कार्यक्रमों की भूमिका पर बल दिया। कैरियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल के कोऑर्डिनेटर डॉक्टर गुरप्रीत सिंह ने धन्यवादी भाषण देते कार्यक्रम दान हिस्सेदारों का धन्यवाद करते उनके अटूट समर्थन की प्रशंसा की। प्रो. किरनजीत कौर ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का मंच संचालन करते भागीदारों को महत्वपूर्ण रोजगार योग्यता तथा जीवन हुनर के लिए शिक्षित करने संबंधी विचार पेश किये। इस मौके प्रो. लखविंदरजीत कौर, प्रो. हरविंदर कौर, डॉ. मुकेश शर्मा. डॉ. प्रीति इंदर सिंह तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

स्मगलिंग व गैंगस्टरों के नेटवर्क को तोड़ अवैध हथियारों की स्मगलिंग के आरोप में मुहम्मद शमशाद अंसारी पुत्र मुहम्मद अहिषाद अंसारी गिरफ्तार

गढ़शंकर – डीजीपी पंजाब दिनकर गुप्ता द्वारा गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई मुहिम व एसएसपी होशियारपुर के निर्देश पर स्मगलिंग व गैंगस्टरों के नेटवर्क को तोड़ने के अभियान को उस समय सफलता प्राप्त हुई जब...
article-image
पंजाब

ईश्वरीय कार्य कर रही है संस्था ‘व्याइसलैस सैकेंड इनिंग शैल्टर’- बेजुबान जानवरों का इलाज व सुरक्षा करना प्रशंसनीय कार्य: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 12 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पशुओं की सुरक्षा व उनके इलाज के लिए व्याइसलैस सैकेंड इनिंग शैल्टर की ओर से जो कार्य किया जा रहा है, उसकी जितनी...
article-image
पंजाब

शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गरशंकर द्वारा लगाए गए पौधे: मट्टू

गढ़शंकर, 12 जुलाई : शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर ने स्कूल स्टाफ और छात्रों के साथ सरकारी प्राथमिक विद्यालय, सरकारी हाई स्कूल गढ़ी मट्टों में छायादार, फूलदार, फलदार पौधे लगाए। इस अवसर पर...
article-image
पंजाब

विकास पर फोकस, विधायक डॉ. इशांक की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : चब्बेवाल क्षेत्र में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा और नई योजनाओं पर मंथन के लिए विधायक डॉ. ईशांक कुमार की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय में एक अहम बैठक का आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!