साइबर अपराधों तथा जालसाजी से बचने के लिए सुरक्षित इंटरनेट सेवाओं का प्रयोग महत्वपूर्ण : अमित मैहरा

by
विश्व सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
एएम नाथ। चम्बा :  विश्व सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर आज अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र चंबा के सहयोग से जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय इंटरनेट का है, इसके बिना बहुत से कार्य संभव नहीं हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बढ़ते साइबर अपराधों तथा जालसाजी मामलों से बचने के लिए सुरक्षित इंटरनेट सेवाओं का प्रयोग महत्वपूर्ण है।
 उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों तथा जालसाजी मामलों से बचने तथा सुरक्षित इंटरनेट उपयोग से संबंधित जागरूकता के लिए प्रत्येक वर्ष फरवरी माह के दूसरे मंगलवार को विश्व सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के इस समय में सुरक्षित और नैतिकता के साथ इंटरनेट का इस्तेमाल करना ही समझदारी है।
उन्होंने कहा कि साइबर स्वच्छता, फिशिंग, हैकिंग, विशिंग, स्मिशिंग, मालवेयर से स्वयं के कंप्यूटर उपकरणों एवं व्यक्तिगत खातों सेफ एंड सिक्योर करने से किसी भी साइबर अपराध और फ्राउड से बचा जा सकता है उन्होंने बताया कि साइबर स्वच्छता की प्रक्रिया के तहत आमजन एवं अधिकारियों व कर्मचारी को उनके कंप्यूटर व अन्य उपकरणों एवं उसमें रखी गई व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा बनाए रखने में मदद करती है।
कार्यक्रम में सहायक उपायुक्त पीपी सिंह ने ऑनलाइन बैंकिंग के लिए मजबूत पासवर्ड, दो चरणीय प्रमाणिकता, मजबूत स्क्रीन लॉक और बायोमैट्रिक, विश्वसनीय स्रोतों से मोबाइल एप्स डाउनलोड, सुरक्षित इंटरनेट कनेक्शन का उपयोग करने, संदिग्ध ई-मेल और लिंक से बचने, सॉफ्टवेयर और एप्स को नियमित रूप से अपडेट करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर जिला योजना अधिकारी जीवन कुमार, तहसीलदार दीक्षित राणा सहित उपायुक्त कार्यालय के विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा में शशि थरूर के जाने की तेज हुई अटकलें : छोड़ा अगर ‘हाथ’ तो कितनी कमजोर होगी कांग्रेस…जाने

नई दिल्ली : तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर इन दिनों कांग्रेस में बगावती तेवर अपनाए हुए हैं. थरूर ने पहले पीएम मोदी के अमेरिका दौरे की तारीफ की और फिर केरल की पिनाराई विजयन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा माफिया को कड़ी चेतावनी – सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेगी : मुख्यमंत्री

हेल्थ सर्विस और मेडिकल कॉलेज काडर होगा अलग-अलगः मुख्यमंत्री कांगड़ा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के नूरपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए आर्या राजकीय स्नातक महाविद्यालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल विकास परियोजना चंबा के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पदों पर आवेदन आमंत्रित

आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 6 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं के 45 रिक्त पद भरे जाने प्रस्तावित एएम नाथ। चंबा :  बाल विकास परियोजना चंबा के अंतर्गत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला का कैंपस न होना कटोचता है, सड़क से सदन तक लड़ते रहेंगे : जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के इंटर जोनल कबड्डी प्रतियोगिता का नेता प्रतिपक्ष ने किया शुभारंभ एएम नाथ। धर्मशाला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित इंटर...
Translate »
error: Content is protected !!