ग्राम पंचायत उटीप के गांव काकडोलू में 65 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित : विधायक नीरज नैय्यर

by
गांव घरमाणी में भी सुचारू होगा विद्युत ट्रांसफार्मर,  लोगों को लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात
एएम नाथ। चम्बा : विधायक नीरज नैय्यर ने बताया कि चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में ग्राम पंचायत उटीप के काकडोलू गांव में विद्युत बोर्ड के द्वारा 65 केवीए का एक बड़ा ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है।
 इस ट्रांसफार्मर के स्थापित होने के पश्चात काकडोलू , भुजा व अन्य साथ लगते गांव के लोगों को काफी लंबे समय से चली आ रही लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी।
विधायक ने बताया कि गत माह स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल के द्वारा उक्त ट्रांसफॉर्म को स्थापित करने की मांग पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने विद्युत बोर्ड को निर्देशित किया गया था। स्थानीय लोगों ने विधायक नीरज नैय्यर का मांग पूरी होने पर आभार प्रकट किया है।
 उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत घरमाणी में भी लो वोल्टेज की समस्या के समाधान को लेकर विद्युत बोर्ड द्वारा एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। जिसे अगले दो दिनों के भीतर सुचारु कर दिया जाएगा ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला प्रशासन निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव करवाने के लिए पूरी तरह से तैयार – डीसी अनुपम कश्यप

अजायब सिंह बोपाराय । शिमला 17 मार्च – जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लग गई है।जिला प्रशासन निष्पक्ष...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सरकार के कड़े फैसलों का 70 प्रतिशत आबादी पर प्रभाव नहींः मुख्यमंत्री सुक्खू

कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री ने दी 43.37 करोड़ की सौगात कसुम्पटी :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र को 43.37 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साधोवाल तथा हाजीपुर फीडरों की कल 12 अक्तूबर को बिजली बंद रहेगी

गढ़शंकर, 11 अक्तूबर : 66 केवी सब स्टेशन पावरकॉम गढ़शंकर के 11 केवी साधोवाल तथा 66 केवी सैला बिजली घर से चलते 11 केवी हाजीपुर फीडरों में जरूरी मुरम्मत कारण कल 12 अक्तूबर को...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भुंतर में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ : 10 महिलाओं को रेस्क्यू किया

भुंतर : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के प्रवेश द्वार भुंतर में देह व्यापार का पर्दाफाश हुआ है. एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा था. देर रात जब पुलिस ने यहां...
Translate »
error: Content is protected !!