संत-गुरु रविदास का भक्ति दर्शन एवं साहित्य मानवता के कल्याण को समर्पित : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

by
संत-गुरु रविदास जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित
कुलदीप सिंह पठानिया ने संत-गुरु रविदास जयंती की लोगों को दी शुभकामनाएं
सामुदायिक भवन परिसर के विस्तार एवं सड़क निर्माण को जल्द शुरू करने के भी दिए निर्देश
एएम नाथ। सिहुन्ता, (चंबा) :  संत-गुरु रविदास की जयंती के अवसर आज हिमाचल प्रदेश संत-गुरु रविदास महासभा की ओर से ग्राम पंचायत छलाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि भाग लिया।
उन्होंने संत-गुरु रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना एवं झंडा चढ़ाने की रस्म निभा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में लोगों को जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि संत-गुरु रविदास जी का भक्ति दर्शन एवं साहित्य मानवता के कल्याण को समर्पित है।
उन्होंने कहा कि संत-गुरु रविदास ने सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने के लिए जातिवाद के खिलाफ भक्ति भाव के माध्यम से लोगों को समानता एवं भाईचारे का संदेश दिया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने साथ में यह भी कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा को लेकर विभिन्न योजनाओं, नीतियों एवं कार्यक्रमों का सफल क्रियान्वयन कर आम जनमानस को आगे बढ़ने का बेहतरीन अवसर उपलब्ध करवाया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के महान कार्यों का भी उल्लेख अपने संबोधन में किया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने खंड महासभा की ओर से रखे गए मांग पत्र को सहानुभूति पूर्वक पूरा करने का आश्वासन दिया। साथ में उन्होंने डैण्ठा गांव में पूर्व स्वीकृत धनराशि के अनुरूप सामुदायिक भवन के परिसर विस्तार तथा गांव के संपर्क मार्ग के निर्माण कार्यों को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया।
इस दौरान संत-गुरु रविदास ब्लॉक महासभा की ओर से भगवान बुद्ध चैरिटेबल ब्लड सेंटर कांगड़ा के सहयोग से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय लोगों द्वारा उत्साहपूर्वक रक्तदान किया गया।
एसडीएम पारस अग्रवाल, सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, अधिशासी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर, लोक निर्माण विभाग नरेन्द्र चौधरी, स्थानीय पंचायत प्रधान कुलदीप कुमार, हिमाचल प्रदेश संत-गुरु रविदास महासभा से प्रतिनिधि मनोज चंद्रा, ज़िला अध्यक्ष जगदीश चंद्र, खंड अध्यक्ष ओम प्रकाश, छलाड़ा इकाई के अध्यक्ष रविंद्र भाटिया सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

बाल बालिका सुरक्षा योजना के तहत 157 बच्चों को मिल रहा लाभ: एडीसी

जिला बाल संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित ऊना, 26 फरवरी: बाल बालिका सुरक्षा योजना के तहत जिला के 157 अनाथ बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है और चालू वित्त वर्ष की दूसरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले, प्री-क्वार्टर फाइनल में कई टीमों ने बनाई जगह

एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 3 फरवरी: 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, घुमारवीं के खेल मैदान में प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाबी डांस और हरियाणवी डांस से लूटी वाहवाही : राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में वार्षिक उत्सव की धूम

विद्यार्थियों पर बरसे इनाम, छात्रों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटी बीबीएन, 23 फरवरी (तारा) : राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर कर्मचारियों में बढ़ता असंतोष : सरकार से समयबद्ध समाधान की मांग

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे बजट के बीच प्रदेश के कर्मचारियों की लंबित वित्तीय देनदारियों का मुद्दा एक बार फिर प्रमुख रूप से उभरकर सामने आया है।...
Translate »
error: Content is protected !!