शिवरात्रि महोत्सव में देवी-देवताओं के स्वागत के लिए समितियां गठित : डॉ. मदन कुमार

by
एएम नाथ। मंडी, 14 फरवरी  : अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2025 के आयोजन को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में देवता उप-समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ0 मदन कुमार ने की।
उन्होंने कहा कि यह महोत्सव देव समागम का अनूठा पर्व है तथा मंडी जनपद के देवी-देवताओं को समर्पित है। उन्होंने कहा कि महोत्सव में पहुंचने वाले सभी देवी-देवताओं का पारंपरिक रीति रिवाज के साथ स्वागत किया जायेगा, जिसके लिए कमेटियों का गठन कर लिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि देवी-देवताओं के ठहरने के स्थान पर बिजली, पानी तथा सफाई की बेहतर व्यवस्था की जाए। उन्होंने नगर निगम को संस्कृति सदन में अतिरिक्त कूड़ा दान स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां देवी देवता ठहरते हैं, वहां पर लगाई गई पानी की टंकियों से पानी व्यर्थ न बहे, यह सभी विभाग तथा संस्थान सुनिश्चित करें। महोत्सव के दौरान विद्युत व्यवस्था बाधित न हो, यह सुनिश्चित करें तथा समय रहते आवश्यक मरम्मत कार्य भी किया जाए। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग चल रहे निर्माण कार्य को समय पर पूरा करें तथा सड़क के किनारे पड़ी निर्माण सामग्री को महोत्सव आरंभ होने से पहले हटा लें।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कहा कि इस बार देवताओं के ठहरने के स्थान पर बेहतर सफाई व्यवस्था करने तथा लोगों को जागरूक करने के लिए एनएसएस के स्वयंसेवियों की भी सेवाएं ली जायेगी। उन्होंने कहा कि देवताओं के रहने के स्थान पर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। महोत्सव के दौरान निकलने वाली शाही जलेब निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत निकले यह सुनिश्चित किया जाए तथा इसमें देव परम्पराओं का पालन किया जायेगा।
सर्व देवता कमेटी के अध्यक्ष शिव पाल शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा देवी-देवताओं तथा देवलुओं से संबंधित विभिन्न मदों पर चर्चा की।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद, जिला राजस्व अधिकारी हरीश कुमार, अधिशाषी अभियंता, जल शक्ति विभाग आरके सैणी, जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया सहित देवता उप समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

Facebook ने एक बड़ा सौदा आपके डाटा का कर लिया …..हो जाइए सावधान

चंडीगढ़ : अब Facebook ने एक बड़ा सौदा आपके डाटा का कर लिया है। Facebook ने नेटफ्लिक्स के साथ एक साझेदारी की है जिसके तहत प्राइवेट मैसेज के बदले डाटा का करार हुआ है।...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सराज विधानसभा क्षेत्र में 30.32 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं का मुख्यमंत्री लोकार्पण और शिलान्यास किए

सराज : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सराज विधानसभा क्षेत्र के बागाचनोगी के कुठेड़ में 4.50 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला भवन और बागाचनोगी में 37 लाख रुपये...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रंकज वर्मा को रेगुलर जमानत : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लड़कियों के नहाते हुए वीडियो वायरल मामले में था ग्रिफ्तार

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लड़कियों के नहाते हुए वीडियो वायरल करने से जुड़े केस में गिरफ्तार रंकज वर्मा को गुरुवार को खरड़ कोर्ट ने रेगुलर जमानत दे दी। उन्हें 1 लाख रुपए के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गनी हत्याकांड : आरोपी सिमरनजीत सिंह फौजी के गढ़शंकर पुलिस ने किया ग्रिफ्तार, अदालत ने दिया पुलिस को तीन दिन जा रिमांड

गढ़शंकर।  गढ़शंकर के बीत क्षेत्र में कल दिनदिहाड़े 27 वर्षीय युवक मनजीत सिंह उर्फ़ गनी का अपहरण कर उसकी टांगों में गोलियां मार कर और मारपीट कर हत्या करने के आरोपी  सिमरनजीत सिंह फौजी...
Translate »
error: Content is protected !!