73 वर्षीय बुजुर्ग महिला से बलात्कार : आरोपी की तलाश जारी

by
रोहित जसवाल। ऊना: ऊना जिले में 73 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया, जिसके बाद आरोपी की तलाश की जा रही है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पीड़िता घर में अकेली रहती थी।
उसके गांव का ही निवासी आरोपी बुधवार रात पानी मांगने के बहाने से उसके घर में घुसा था।
 अंब की पुलिस उपाधीक्षक वसुधा सूद ने बताया कि महिला का बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया गया है। सूद के मुताबिक, महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसका गला पकड़ लिया और उसे तब तक पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गई। जब पीड़िता को होश आया तो उसने खुद को बिस्तर पर पाया और उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे तथा मोबाइल भी गायब था।
पुलिस उपाधीक्षक के अनुसार, पीड़िता ने इसके बाद कमरे से बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा बाहर से बंद मिला और इस कारण वह किसी से भी मदद नहीं मांग सकी। पुलिस ने बताया कि सुबह पड़ोसियों ने उसकी चीख सुनने के बाद दरवाजा खोला और उसे बचाया। इस घटना के बाद ग्रामीण आक्रोश में हैं और उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुलिस ने तेज रफ्तार कार को घेर चार युवकों को किया ग्रिफ्तार : इटालियान मेड पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और वीस गांम हेरोईन की बरामद

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने बीरमपुर रोड़ पर एक तेज रफतार कार को घेर कर उसमें से चार युवकों को पकड़ा और उनके पास से एक इटालियान मेड पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और वीस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली उपमंडल मुख्यालय में डिप्टी सीएम अग्निहोत्री राजस्व तथा ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा की भावना से कार्य करने के निर्देश दिए

हरोली, 16 दिसम्बर – विभागीय अधिकारी विकास व जन कल्याण से संबंधित कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए न्यूनतम समयावधि में पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मूल्यांकन शिविर में 39 दिव्यांगजन व 10 वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच

राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा –  जिला रेडक्रास सोसायटी धर्मशाला व कृत्रिम अंग निर्माण निगम मोहाली के सहयोग से दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों की सहायता के लिए आज सोमवार को बचत भवन देहरा में मूल्यांकन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1500 करोड़ बिना ब्याज के 50 साल के लिए दिया क़र्ज़ फिर भी कोसती है सरकार – केंद्र सरकार के सहयोग से चल रही है सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर

हमारी सरकार ने कांग्रेस सरकार के दो साल पहले से ड्यू पे-कमीशन दिया,  कैबिनेट रैंक के चेयरमैन, सीपीएस और सलाहकारों की फ़ौज से बढ़ाया प्रदेश पर बोझ एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष ने...
Translate »
error: Content is protected !!