सबसे बड़ी कनाडा की डकैती : मास्टरमाइंड चंडीगढ़ से गिरफ्तार, डकैती 6600 सोने की छड़ें, 2.5 मिलियन डॉलर की थी

by
चंडीगढ़ : कनाडा में दुनिया की सबसे बड़ी डकैती में शामिल मास्टरमाइंड सिमरन प्रीत पनेसर को चंडीगढ़ में गिरफ्तार किया गया है। यह डकैती 20 मिलियन डॉलर (लगभग 1,73,33,67,000 करोड़ रुपये) की थी। सिमरन एक पूर्व एयर कनाडा मैनेजर है और इस मामले में उसे कनाडा की पुलिस द्वारा वांछित किया गया था।
किराए की मकान में रह रहा था सिमरन
सिमरन चंडीगढ़ में किराए के घर में अपनी पत्नी प्रीति के साथ रह रहा था। प्रीति पूर्व मिस इंडिया युगांडा, सिंगर और एक्ट्रेस हैं, लेकिन वह इस डकैती में शामिल नहीं हैं। हालांकि, कनाडा की अदालत में इस मामले में दोनों के खिलाफ केस चल रहा है। सिमरन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, और उसे अब कनाडा भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
डकैती की घटना…
सिमरन पनेसर और उसके साथियों ने अप्रैल 2023 में यह डकैती की थी। इस दौरान उसने स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से आई एक फ्लाइट से सोना और विदेशी मुद्रा चुराई। यह चोरी कनाडा के टोरंटो पियर्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से की गई थी। सिमरन ने फ्लाइट के कार्गो से 6600 सोने की छड़ें और 2.5 मिलियन डॉलर (लगभग 21,66,70,875 करोड़ रुपये) की विदेशी मुद्रा चुराई थी।
जांच में सामने आई जानकारियाँ
कनाडा पुलिस ने इस डकैती की जांच के लिए 40 से ज्यादा CCTV कैमरे और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों की जांच की। कुल 20 पुलिस अधिकारियों ने इस मामले की जांच की, और उन्हें एक साल में 28096 घंटे की मेहनत करनी पड़ी। इस दौरान 9500 घंटे ओवरटाइम भी किया गया। हालांकि, सिमरन का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। जांच के दौरान पुलिस ने 4,30,000 डॉलर कैश, 89,000 डॉलर के 6 सोने के कंगन और गोल्ड स्मेल्टिंग के लिए उपयोग किए गए कास्ट और मोल्ड्स बरामद किए थे। पता चला कि चुराए गए सोने को पिघलाकर इन कंगनों का निर्माण किया गया था। इस डकैती की जांच कनाडा की पील रीजनल पुलिस द्वारा “प्रोजेक्ट 24 कैरेट” नामक अभियान के तहत की जा रही है।
9 संदिग्ध आरोपी : अब तक इस मामले में 9 संदिग्ध आरोपियों की पहचान की गई है
परमपाल सिद्धू – एयर कनाडा का कर्मचारी और सिमरन का साथी, जिसने डकैती की साजिश रची थी।
डुरांटे किंग-मैकलीन – वह ट्रक ड्राइवर, जिसने चोरी की गई संपत्ति को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया।
अर्सलान चौधरी – फ्लाइट में सिमरन का साथी, जिसने डकैती में मदद की थी।
अर्चित ग्रोवर – ट्रैकिंग कंपनी का मालिक, जिसका ट्रक चोरी की गई संपत्ति के परिवहन के लिए इस्तेमाल किया गया था।
अमित जलोटा – अर्चित ग्रोवर का चचेरा भाई, जिसे चोरी किए गए माल को रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
अली रजा – उसने चुराए गए सोने को पिघलाने में मदद की थी।
प्रसाद परमलिंगम, अम्माद चौधरी और अर्सलान चौधरी – इन लोगों ने डुरांटे किंग-मैकलीन को सीमा पार करने में मदद की और उसे लंबे समय तक अमेरिका में रहने में सहारा दिया।
प्रसाद परमलिंगम, अली रजा और अम्माद चौधरी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सितंबर 2023 में पेंसिल्वेनिया में सैनिकों ने एक वाहन को रोका, जिसमें 65 हथियार मिले। इस वाहन को चलाने वाले व्यक्ति की पहचान डुरांटे किंग-मैकलीन के रूप में हुई, जो डकैती केस का आरोपी था और उसे हिरासत में ले लिया गया। इस घटना की पूरी जांच अभी जारी है, और सभी संदिग्धों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

889 वोटर्स ने चुना है घर से मतदान का विकल्प : देहरा में हुई होम वोटिंग की शुरुआत, निर्वाचन आयोग की दस टीमों ने दी घरों में दस्तक

राकेश शर्मा : देहरा/ तलवाड़ा :   रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा ने बताया कि देहरा विधानसभा क्षेत्र में आज शनिवार से होम वोटिंग की शुरुआत हो गई है। देहरा निर्वाचन क्षेत्र में कुल...
article-image
पंजाब

27 सितंबर को भारत बंद पर करेंगे गढ़शंकर को पूर्ण बंद

गढ़शंकर – सयुंक्त किसान मोर्चे की मीटिंग गढ़शंकर में चौधरी अच्छर सिंह की अगुवाई में हुई। इस मीटिंग को संबोधित करते हुए शिंगारा राम भज्जल ने कहा कि खेती कानूनों को रद्द करने के...
article-image
हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब रोडवेज की बस में सवार हरियाणा के युवक से 61 ग्राम चिट्टा बरामद

एएम नाथ । कुल्लू : हिमाचल प्रदेश पुलिस नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त हो गई है। चिट्टे की लगातार कुल्लू में आ रही खेप से अब हर कोई परेशान है। इसी कारण कुल्लू पुलिस...
article-image
पंजाब

100 मीटर घेरे के अंदर धारा 144 लगाने के आदेश किए जारी : जिला मजिस्ट्रेट ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आठवीं, दसवीं व बारहवीं श्रेणी की परीक्षा संबंधी परीक्षा केंद्रों के

जिले में 20 फरवरी से 20 अप्रैल तक ली जाएगी उक्त कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा होशियारपुर : चेयमैन पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी पत्र के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला मजिस्ट्रेट होशियारपुर कोमल...
Translate »
error: Content is protected !!