17 साल की किशोरी को किया गर्भवती : शादी का दिया था झांसा, आरोपी युवक गिरफ्तार : एक अन्य मामले में शादी का झांसा देकर महिला से बनाया शारीरिक संबंध

by
 एएम नाथ। शिमला : नाबालिग के साथ दुराचार के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर की है। वहीं आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
पुलिस जानकारी के अनुसार 7 जनवरी को सोलन निवासी एक महिला ने महिला पुलिस थाना सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि इनकी बेटी जिसकी उम्र 17 वर्ष है, घर की सफाई करते समय दूसरी मंजिल से अचानक पांव फिसलने के कारण गिर गई थी। जिससे उसे काफी चोटें आई, जिस पर यह उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गई। जिसके बाद उसकी बेटी को उपचार के लिए शिमला अस्पताल रेफर किया गया।
                शिमला में उपचार के दौरान उन्हें पता चला कि इनकी बेटी गर्भवती है, जिस पर उन्होंने अपनी बेटी से पूछा तो उसने बताया कि इनके पड़ोस में रहने वाले लड़के मनी रॉय ने शादी का झांसा देकर इसके साथ संबंध बनाए। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 14 फरवरी को महिला पुलिस थाना की टीम ने मामले में संलिप्त आरोपी मनी रॉय सोलन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। मामले में जांच जारी है।
शादी का झांसा देकर महिला से बनाया शारीरिक संबंध
धर्मपुर थाना के तहत महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने की शिकायत दर्ज की है। पुलिस जानकारी के अनुसार एक महिला शिकायतकर्ता ने पुलिस चौकी सुबाथू में शिकायत दी है कि सितंबर 2022 में इसकी जान-पहचान गौरव कुमार के साथ हुई थी। आरोपी ने इसको बताया था कि इसकी पत्नी इसके साथ ठीक ढंग से नहीं रह रही है। जिस कारण इन दोनों का तलाक हो रहा है। आरोपी ने कहा कि वह उसे पसंद करता है व शादी करना चाहता है। उसके बाद उसने इसे अपनी माता से मिलवाया जिस पर यह उससे शादी के लिए राजी हो गई। इस दौरान उक्त व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर इसके साथ शारीरिक संबंध बनाए जिस पर यह गर्भवती हो गई थी।
      आरोपी गौरव कुमार ने डरा धमकाकर व दबाव डालकर इसका गर्भपात करवा दिया था। 8 नवंबर 2024 को इनके संबंध के बारे में गौरव कुमार की पत्नी को पता लग गया। जिसके बाद गौरव कुमार व उसकी आपस में बातचीत बंद हो गई थी। लेकिन वह उसे जान से मारने की धमकियां देता था। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस टीम ने आरोपी गौरव कुमार निवासी सुबाथू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

चौबीस कैरेट सोने जैसी खरी है मोदी की गारंटी: जयराम ठाकुर

मंडी में बोले पूर्व मुख्यमंत्री, हमारा संकल्प पत्र मोदी की गारंटी से युक्त, कांग्रेस का घोषणापत्र मात्र झूठ का पुलिंदा एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

290 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ भाई-बहन गिरफ्तार : बहन के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं चार मामले

290 ग्राम नशीले पदार्थ सहित महिला व युवक गिरफ्तार गढ़शंकर, 25 सितंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने भाई बहन को 290 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रावण अष्टमी मेले की व्यवस्थाओं को लेकर उपायुक्त जतिन लाल ने की समीक्षा बैठक

श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुचारू दर्शन व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर रोहित जसवाल।  श्री चिंतपूर्णी (ऊना), 17 अगस्त. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज (सोमवार) माई दास सदन में माता श्री चिंतपूर्णी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देश की पहली एफआईआर दर्ज : नए कानून के हिसाब से सेंट्रल दिल्ली के कमला मार्किट थाने में

नई दिल्ली । भारतीय न्याय संहिता के तहत सेंट्रल दिल्ली के कमला मार्किट थाने में नए कानून के हिसाब से पहली एफआईआर दर्ज हो गई है। देर रात पैट्रोलिंग के दौरान पुलिसकर्मी ने देखा...
Translate »
error: Content is protected !!