मादक पदार्थ माफिया के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री का आग्रह

by
ऊना , 16 फरवरी :  हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को राज्य के लोगों से ‘मादक पदार्थ माफिया’ के खिलाफ एकजुट लड़ाई शुरू करने का आग्रह किया और ‘चिट्टा’ तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
यहां जारी एक बयान में कहा गया कि अग्निहोत्री ने कहा कि हर परिवार को खड़ा होना चाहिए और हर व्यक्ति को मादक पदार्थ माफिया के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ माफिया के बारे में विश्वसनीय जानकारी देने वालों को पुरस्कृत करने का प्रावधान है। उन्होंने कहा, “हम न तो माफियाओं से डरते हैं और न ही उन्हें राज्य को बर्बाद करने देंगे तथा उनके खिलाफ लोगों को जागृत करने और देवभूमि को सुरक्षित करने के लिए अपनी आवाज उठाएंगे।”
उन्होंने कहा कि माफिया की गतिविधियों को फैलाने के प्रयासों से सख्ती से निपटा जाएगा।
उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ माफिया के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले और चिट्टा विक्रेताओं के बारे में जानकारी देने वाले लोगों को राज्य के सर्वश्रेष्ठ शुभचिंतकों के रूप में याद किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आवास योजना का लाभ लेने के लिए करें ऑनलाइन आवेदन : राहुल चौहान

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत घर बनाने के लिए मिलेंगे ढाई लाख रुपये रोहित जसवाल।  हमीरपुर 07 फरवरी। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं नगर निगम हमीरपुर के आयुक्त राहुल चौहान ने प्रधानमंत्री आवास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक माह में भूमि पट्टों के मामलों का निपटारा करें : जगत सिंह नेगी

राजस्व मंत्री ने कुमारसैन और कोटगढ़ के राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक की एएम नाथ। शिमला :   राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां शिमला जिला के कुमारसैन और कोटगढ़ क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर पात्र परिवार को मिलेगा उसका हक, बीपीएल सूची में नहीं होना चाहिए कोई राजनीतिक हस्तक्षेप” : मलेंद्र राजन

विधायक मलेंद्र राजन ने सुरडवां में चिह्नित 9 पंचायतो के बीपीएल परिवारों से किया संवाद, सुनी समस्याएं* एएम नाथ । इंदौरा,14 अगस्त। बीपीएल परिवारों की वास्तविक जरूरतों और समस्याओं को जानने के लिए बाबा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के कार्यों में गति लाने के लिए चिन्हित ग्राम पंचायतों में बैठकें आयोजित करने के निर्देश

सोलन :  उपायुक्त सोलन केसी चमन ने जिला कल्याण विभाग सहित अन्य सम्बद्ध अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत किए जा रहे कार्यों को गति प्रदान करने के...
Translate »
error: Content is protected !!