पराली ना जलाने को लेकर जागरूकता सैमीनार व रैली का खालसा कालेज में आयोजन

by

गढ़शंकर: स्थानीय बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज में पंजाब कृषि युनिवर्सिटी, लुधियाना के कृषि विज्ञान केंद्र होशियारपुर धान की पराली को आग लगाने से रोकने के लिए चलाई जा रही मुहिंम तहत कालेज के सहयोग से जागरूकता कैंप लगाया गया। जिसमें विधार्थियों के धान की पराली को आग लगाने संबंधी लेख रचना, भाषण पेटिंग के मुकावले करवाए गए।
सैमीनार में कालेज के प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा ने पहुंचे माहिरों माहिरों का स्वागत करते हुए पराली की संभाल व प्रदूषित हो रहे वातावरण की गंभीर समस्या के समाधान के लिए सभी को एकजुट होकर काम करने के लिए प्रेरित किया। सैमीनार के मुख्य प्रवक्ता कृषि विज्ञान केंद्र के डिप्टी डायरेकटर ट्रेनिग डा. मनिंद्र सिंह बैंस ने कहा कि अव पराली को आग से जलाने के लिए पराली को नई तकनीक से गिलाने के लिए उपयोग करना चाहिए। डा. बैंस ने पराली को आग लगाने से मनुष्य की सेहत व वातावरण पर पड़ रहे बुरे प्रभाव के बारे में जागरूक किया। विशेष अतिथि कृषि अधिकारी डा. सुभाष चंद्र ने सरकार दुारा पराली ना जलाने के लिए चलाई जा रही मुहिंम की जानकारी दी। इस समय विधार्थियों के करवाए गए मुकावलों में लेख लिखने के मुकावले में ईशा शर्मा ने पहला, मुसकान ने दृतीय व खुशी शर्मा ने तीसरा स्थान, पेटिंग मुकावले में एकता धीमान ने पहला, जतिन कुमार कैंथ में दूसरा, शालनी ने तीसरा, भाषण मुकावले में अकाशदीप सिंह ने पहला, जसलीन सैनी ने दूसरा व जसवीर कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रोग्राम का संचालन लाईफ सांईस की प्रमुख डा. मनबीर कौर ने किया। इस समय प्रो. संघा गुरबख्श कौर ने पहुंचे हुए अतिथियों का अभार प्रकट करते हुए अदारे दुारा किए कार्यो व कृषि विभाग तथा कृषि विज्ञान केंद्र का सहयोग करने का विशवास दिलाया। इस दौरान पराली को आग ना लगाने के लिए जागरूकता रैली भी निकाली गई। कृषि विकास अफसर डा. संदीप सैनी, डा. कन्वर सिंह ढिल्लों, सुनीता प्रोग्राम सहायक आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : त्यागपत्र सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा

नई दिल्ली :  जंतर-मंतर पर जारी जोरदार विरोध-प्रदर्शनों के बीच आखिर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया...
article-image
पंजाब

नरिंद्र घागों को आप के एससी विंग का प्रदेशिक सयुक्त सचिव नियुक्त किया

गढ़शंकर: आम आदमी पार्टी दुारा  विधानसभा हलका गढ़शंकर से संबंधित नरिंद्र कुमार घागो को एससी बिंग पंजाब का सयुंक्त सचिव, पहलवान मनप्रीत सिंह रोकी को एससी विंग का जिलाध्यक्ष, सुखविंदर सिंह मुगोवाल को किसान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब संकट में…बाढ़ से जूझ रहे पंजाब के लिए केजरीवाल की सभी दलों और सरकारों से की मदद की अपील

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को देश के सभी राजनीतिक दलों, राज्य सरकारों और खासकर केंद्र सरकार से बाढ़ की मार झेल रहे पंजाब की मदद करने...
article-image
पंजाब

सदरपुर के जंगल में पांच से छे एकड़ जमीन में साठ से सत्तर गहरी अवैध माईनिंग : सरपंच व गांव वासियों ने एसडीएम को शिकायत देकर मांग की अवैध माईनिंग बंद करवाई जाए नही तां 15 मई को लगाएगे धरना

गढ़शंकर।  माईनिंग माफिया दुारा तहसील गढ़शंकर के गांव सदरपुर के जंगल में करीव पांच से छे एकड़ जमीन को अवैध तरीके से साठ से सत्तर फुट खोद कर पत्थर और मिट्टी उठा ली गई।...
Translate »
error: Content is protected !!