युवती की मीठी-मीठी बातों में फंस गया 57 साल का किसान : 3 करोड़ 72 लाख 84 हजार 999 रुपये उड़ा ले गई हसीना

by
खन्ना :   माछीवाड़ा साहिब में एक किसान से करोड़ों रुपये की साइबर ठगी हुई है। 57 साल का किसान सोशल मीडिया के जरिये एक युवती की मीठी-मीठी बातों में फंस गया, लेकिन उसे अंदाजा भी नहीं था कि उसके साथ इतना बड़ा फ्रॉड हो जाएगा।
फॉरेक्स ट्रेडिंग (विदेशी मुद्रा व्यापार) का लालच देकर सोशल मीडिया पर एक युवती ने किसान को ऐसे अपने जाल में फंसाया कि वह 3 करोड़ 72 लाख 84 हजार 999 रुपये गंवा बैठा। इस केस में खन्ना के साइबर क्राइम थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस तकनीकी साधनों से जांच में जुटी है और कोशिश की जा रही है कि आरोपियों का पता लगाया जा सके।
पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत में 57 वर्षीय संजीव पांधी ने बताया कि किसी अज्ञात युवती ने टेलीग्राम एप पर सुनीता गुप्ता नाम से बनाई आईडी से उसे मैसेज किया। उसे फारेक्स ट्रेडिंग (विदेशी मुद्रा व्यापार) करने के लिए कहा गया। उसे तीन गुणा मुनाफा मिलने का लालच दिया गया। इसके बाद एडमिरल मार्केट्स ग्लोबल लिमिटेड पर संजीव पांधी का ट्रेडिंग अकाउंट खोला गया। इस अकाउंट के माध्यम से लेनदेन शुरू किया गया।
टैक्स के तौर पर जमा करवाए 24 लाख
शिकायतकर्ता के अनुसार फारेक्स ट्रेडिंग के नाम पर खोले गए उक्त खाते में 18 दिसंबर 2024 तक विभिन्न तारीखों को उससे कुल 1 करोड़ 4 लाख 44 हजार 999 रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। इसके बाद उसे व्यापार में मुनाफा दिखाया गया। उसके ट्रेडिंग अकाउंट में 3 करोड़ 66 लाख 16 लाख 595 रुपये दिखाई देने लगे। उसे लगा कि व्यापार सही तरीके से हो रहा है और उसे मुनाफा भेजा जा रहा है। जब उसने यह रकम निकलवानी चाही तो इसमें सफल नहीं हो सका। रकम निकलवाने के लिए उससे 24 लाख रुपये का टैक्स और जमा करवा लिया गया।
अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की राशि
शिकायतकर्ता संजीव पांधी के अनुसार जब उसने 24 लाख रुपये टैक्स जमा कराने के बाद रकम निकालनी चाही तो उसे बोला गया कि 1 करोड़ से ज्यादा पैसे होने कारण खाता फ्रीज हो गया है। इसके लिए अब 80 लाख रुपये और जमा करने होंगे। उसने अपनी पहली रकम को बचाने की मंशा से साइबर ठगों के कहने पर और रकम जमा कर दी। इस प्रकार वह 10 फरवरी 2025 तक कुल 3 करोड़ 72 लाख 84 हजार 999 रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर चुका था। बाद में उसे अहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया है। उसने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई।
 साइबर क्राइम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रताप सिंह ने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। कोशिश की जा रही है कि केस को ट्रेस करके आरोपियों का पता लगाया जाए और शिकायतकर्ता की रकम उसे वापस दिलाई जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मानवता के सेवा में अमूल्य योगदान दे रहे हैं रक्तदान कैंप: जय किशन रोढ़ी

गढ़शंकर। डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा श्री जय किशन सिंह रोढ़ी ने कहा कि रक्तदान कैंप मानवता की सेवा में अमूल्य योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है जो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माँ काली के पूजन के साथ विधिवत रूप से आरम्भ होगा राज्य स्तरीय सायर मेला – संजय अवस्थी

एएम नाथ।  अर्की :  मुख्य संसदीय सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक निर्माण तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि धार्मिक आस्था के मध्य जन-जन का मिलन ही मेला है और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टा तस्करी में तहसील वेल्फेयर आफिसर अरेस्ट : कैसे करता था तस्करों की सहायता…..जानिए

एएम नाथ। शिमला :  शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी के नेटवर्क में शामिल एक तहसील वेल्फेयर आफिसर को गिरफ्तार किया है। शिमला पुलिस ने शाह गैंग के बाद अब गुरमीत गैंग का भंडाफोड़ किया...
article-image
पंजाब

PAU-KVK Langroya doing seed sale

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 4 :In a farmer-friendly move, PAU-Krishi Vigyan Kendra, Langroya has launched a pro-active seed sale drive for paddy and other kharif season crops. Instead of waiting for farmers to visit, the KVK...
Translate »
error: Content is protected !!