पूर्व सीएम जयराम ठाकुर पहुंचे प्रयागराज : पत्नी के साथ महाकुंभ में किया संगम स्नान

by

एएम नाथ।  प्रयागराज : महाकुंभ के समापन से पहले आखिरी रविवार को संगम तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. श्रद्धालु सुबह से संगम तट पर स्नान कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं. हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी प्रयागराज पहुंचे।
उन्होंने पत्नी डॉ. साधना ठाकुर के साथ स्नान किया. महाकुंभ स्नान के बाद उन्होंने अद्भुत अनुभव बताया। जयराम ठाकुर ने महाकुंभ की व्यवस्था पर उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयास को जमकर सराहा।  उन्होंने कहा कि महाकुंभ स्नान का सौभाग्य प्राप्त हुआ।  जयराम ठाकुर ने महाकुंभ स्नान का फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया एक्स पर उन्होंने लिखा, “पुण्य नगरी तीर्थराज प्रयाग के महाकुंभ में आज पवित्र संगम में स्नान के बाद पूजा-अर्चना का परम सौभाग्य मिला।  मोक्षदायिनी मां गंगा का आशीर्वाद पाकर मन को असीम शांति और संतोष मिला. तन-मन में असीम ऊर्जा का संचार हुआ है मां गंगा समस्त देशवासियों का कल्याण कल्याण करें और सभी को सुख, समृद्धि, शांति और आरोग्य प्रदान करें. हर हर गंगे।
सनातन संस्कृति सबसे समृद्धशाली- पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि महाकुंभ देश की महान सनातन संस्कृति का परिचायक है. महाकुंभ में करोड़ों लोग पावन डुबकी लगा चुके हैं. उन्होंने कहा कि महाकुंभ भारतीयों की आस्था का केंद्र है. जयराम ठाकुर के मुताबिक विदेश से भी लोगों ने आकर पावन डुबकी लगायी. उन्होंने कहा कि सभी श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक अनुभव है।

‘महाकुंभ में बेहतरीन इंतजाम करने के लिए बधाई – पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने योगी आदित्यनाथ सरकार को महाकुंभ में बेहतरीन इंतजाम करने के लिए शुभकामनाएं दीं. बता दें कि भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर माने जाने वाले महाकुंभ का आयोजन हर 12 वर्षों में होता है. संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. सरकार की तरफ से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के प्रयाप्त इंतजाम किए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वास्तु अपना लो सफलता कदम चुमेग : डॉ भूपेन्द्र वास्तुशास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :  भवन की वास्तु सुधार कर व्यक्ति बीते कल की गलतियों से सबक लेकर आने वाले कल को सुधार सकता है, सफल हो सकता है। वास्तु में खास कर पंच तत्वों का...
article-image
पंजाब

Ahirana Khurd received 23 lakhs for

MLA Reviews Ongoing Works Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 06 : Ahirana Khurd village has received development grants worth ₹23 lakh for various public welfare projects. The funds have been allocated for the construction and improvement of...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे के खिलाफ जागेगा कुल्लू, 25 जून को मौहल में लगेगा विशेष जागरूकता शिविर

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विशेषज्ञ देंगे उपचार, युवाओं महिलाओं और ग्रामीणों की होगी भागीदारी। जागरूकता के साथ उपचार एवं पुनर्वास सेवाओं की भी दी जाएगी जानकारी। बंजार, कुल्लू (परस राम भारती):- भारत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अगस्त में शुरू होगा मानसून सत्र : इतिहास में पहली बार पति-पत्नी बैठेंगे सदन में, पहली बार कोई भी निर्दलीय विधायक नहीं – कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र अगस्त के अंतिम सप्ताह में होगा। विधानसभा सचिवालय की ओर से इस सत्र का प्रस्तावित कार्यक्रम तैयार कर मंजूरी के लिए सरकार को भेजा है। ...
Translate »
error: Content is protected !!