खालसा कॉलेज डुमेली में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत चल रहे शिक्षण संस्थान संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पंजाबी विभागाध्यक्ष मैडम कमलजीत कौर ने अपनी मातृभाषा का सम्मान बनाए रखने के लिए कहा तथा दूसरों की मातृभाषा का भी सम्मान करने की सीख दी। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. गुरनाम सिंह रसूलपुर ने रसूल हमजातोव की विश्व प्रसिद्ध पुस्तक ‘मेरा दाग़िसतां’ से उद्धरण देकर विद्यार्थियों को मातृभाषा का महत्व समझाया। इसके साथ ही मैडम रोमी तथा विद्यार्थियों ने पंजाबी भाषा के प्रति प्रेम के बारे में कविताएँ भी सुनाईं। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर में आनलाईन गुरूबाणी उच्चारण मुकाबला करवाया

गढ़शंकर  : बब्बर अकाली यादगारी खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिंसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा के नेतृत्व में श्री गुरू तेग बहादुर सिंह जी के 400 वर्षीय प्रकाशोत्सव को समपिर्त आनलाईन गुरूबाणी उच्चारण मुकाबला करवाया...
article-image
पंजाब

62वें ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट के चौथे दिन हुए रोमांचक मुकाबले

अकादमी वर्ग (अंडर 18) मैच में जेसीटी फुटबॉल अकादमी फगवाड़ा ने डीएमएसए श्री आनंदपुर साहिब को 2-0 के अंतर से हराया होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  : प्रिंसिपल हरभजन सिंह स्पोर्टिंग क्लब माहिलपुर के अध्यक्ष कुलवंत सिंह संघा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुनार की दुकान पर फायरिंग : माहिलपुर में एक सुनार की दुकान पर फायरिंग कर दो मोटरसाइकिल सवार युवक फरार

गढ़शंकर, 18 अक्टूबर : माहिलपुर शहर में उस समय दहशत फैल गई जब दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने जेजों रोड-शहीदां गुरुद्वारा रोड स्थित गणपति ज्वेलर्स नामक दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और होशियारपुर की...
Translate »
error: Content is protected !!