भगवंत मान कभी भी थाम सकते हैं बीजेपी का दामन : कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा का बड़ा दावा

by
 चंडीगढ़ :  पंजाब विधानसभा में नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान कभी भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. आम आदमी पार्टी के 35 से 40 विधायक भी बीजेपी के संपर्क में है।
कांग्रेस नेता बाजवा ने कहा कि भगवंत मान केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के जरिए केंद्र सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं और कभी भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।  बाजवा ने ये भी दावा किया कि आम आदमी पार्टी के 35 से 40 विधायक भी बीजेपी आलाकमान और केंद्रीय गृह मंत्रालय के संपर्क में है जो कभी भी आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, बाजवा ने कहा कि जो विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं वो भगवंत मान की वजह से नहीं हैं. भगवंत मान के साथ तो खुद उनके परिवार के लोग भी नहीं है और ना ही कोई विधायक हैं. लेकिन दिल्ली चुनाव में मिली हार के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक अब बीजेपी के संपर्क में आ चुके हैं।
    प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया कि जैसे ही अरविंद केजरीवाल पंजाब से भगवंत मान को हटाने की तैयारी करेंगे वैसे ही भगवंत मान पाला बदलकर बीजेपी में आ जाएंगे. हालांकि, बीजेपी ने कांग्रेस नेता के इस दावे को खारिज कर दिया है।
बाजवा के दावे को भाजपा ने किया खारिज
पंजाब बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पठानकोट से विधायक अश्विनी शर्मा ने कहा कि हमें पंजाब में सरकार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी के विधायकों की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि आम आदमी पार्टी को तो पहले ही जनता नकार चुकी है।
अश्विनी शर्मा ने कहा कि अगर पंजाब में आज चुनाव हो जाएं तो बीजेपी अपने दम पर सरकार बना सकती है और हमें पूरी उम्मीद है कि 2027 में जनता पंजाब में बीजेपी को इसी तरह वोट करेगी जिस तरह से दिल्ली की जनता ने किया है और प्रताप सिंह बाजवा बेवजह का दावा कर रहे हैं और वो इस तरह की अफवाह पहले भी फैलाते रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्राथमिकता के आधार पर जनता की समस्याओं का किया जा रहा है निपटारा: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 28 में वाटर सप्लाई पाइप लाइन व वार्ड नंबर 2 में सडक़ निर्माण कार्य की करवाई शुरु आत होशियारपुर, 12 सितंबर: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने वार्ड नंबर...
article-image
पंजाब

रीजों को सुविधा और सटीक जानकारी प्रदान करने के लिए सरकारी अस्पतालों में मरीजों के लिए खोले जायेंगे ‘सुविधा केंद्र’: मंत्री डॉ. बलबीर सिंह

जालंधर : पंजाब सरकार मरीजों को सुविधा और सटीक जानकारी प्रदान करने और उनकी जरूरत के अनुसार डॉक्टरों के पास ले जाने के लिए राज्य में पहली बार सभी सरकारी अस्पतालों में रोगी सुविधा...
article-image
पंजाब

जिले में अभी तक ब्लैक फंगस का कोई मामला नहीं हुआ रिपोर्ट : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात

ब्लैक फंगस की रोकथाम के लिए जिले के अस्पतालों को जारी की गई है गाइडलाइन्स सैल्फ मैडिकेशन न करें लोग, लक्षण दिखने पर डाक्टर से करें संपर्क होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने...
article-image
पंजाब

Revenue Officers Must Act Seriously

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 9 : Deputy Commissioner Ashika Jain chaired the monthly meeting of district revenue officers at the District Administrative Complex today. During the session, she directed tehsildars and naib tehsildars to...
Translate »
error: Content is protected !!