क्या पंजाब से राज्यसभा जाएंगे अरविंद केजरीवाल? किस नेता की ले सकते जगह

by

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की दिल्ली विधानसभा में हार के बाद उनके अगली पारी का सभी को इंतजार है। इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह राज्यसभा जा सकते हैं।
हालांकि पार्टी की ओर से इस बारे में अभी कुछ जानकारी नहीं जी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरविंद केजरीवाल को पंजाब से राज्यसभा भेजा जा सकता है। इसके लिए उनके ही एक राज्यसभा सांसद की सीट खाली कराई जा सकती है।

सूत्रों में मुताबिक आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को उपचुनाव के जरिए राज्य की राजनीति में जगह देने के लिए लुधियाना पश्चिम सीट से विधानसभा उपचुनाव लड़ सकते हैं और फिर संजीव अरोड़ा की जगह केजरीवाल को राज्य सभा भेजा जा सकता है।  पंजाब से आप के 6 और राज्यसभा सांसदों ने भी केजरीवाल को अपनी सीट की पेशकश की है। हालांकि केजरीवाल ने अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया है।

क्या पंजाब जाएंगे केजरीवाल?

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की करारी हार हुई थी। अरविंद केजरीवाल खुद अपनी सीट हार गए। इसके बाद अटकलें लगाई जाने लगीं कि केजरीवाल पंजाब की राजनीति का रुख कर सकते हैं। वहीं पार्टी में अंदरूनी कलह की बात भी सामने आई थी। इसके बाद 11 फरवरी को केजरीवाल ने पंजाब सरकार और पार्टी के सभी विधायकों के साथ बैठक की। तभी से ऐसी अटकलें थी कि केजरीवाल पंजाब जा सकते हैं। पहले उनके लुधियाना विधानसभा से चुनाव लड़ने की अटकलें थी। हालांकि बाद में आप सांसद मलविंदर सिंह कंग ने ऐसी खबरों से इनकार कर दिया।
बीजेपी ने बोला था हमला?

दिल्ली में आप की हार के बाद राजौरी गार्डन से बीजेपी विधायक और दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को हटाकर खुद पंजाब के सीएम बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पंजाब में महिलाओं को 1000 रुपये ना देने और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के मामले को उठाकर भगवंत मान को अक्षम घोषित कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लॉरेंस बिश्नोई से जेल में किसने की मुलाकात : कौन इसके लिए जिम्मेदार? …हाई कोर्ट ने पंजाब पुलिस को जानकारी देने के दिए निर्देश

चंडीगढ। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को हिरासत में रहते हुए टीवी चैनल को इंटरव्यू दिए जाने के मामले में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने एक अहम आदेश पारित करते हुए पंजाब पुलिस को निर्देश...
article-image
पंजाब

2015 के बेअदबी मामले में गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा

2015 में फरीदकोट के गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला गुरुद्वारे से गुरु ग्रंथ साहिब की प्रति चोरी होने, बरगाड़ी और बुर्ज जवाहर सिंह वाला में हस्तलिखित अपवित्र पोस्टर लगाने और बरगाड़ी में बिखरे पवित्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

16 घंटें में गढ़शंकर नंगल रोड़ पर दो दुर्घटनाओं में महिला सहित दो लोगो की मौत, दो गंभीर घायल

गढ़शंकर ।  गढ़शंकर नंगल रोड़ पर कल रात और आज दोपहर हुई दो अलग सडक़ दुर्घटनाओं में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई तो दो व्यक्ति गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने...
article-image
पंजाब

Big Breakthrough for Farmers of

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 19 – In a major boost for the agricultural community of Dasuya and nearby regions, Sonalika International Tractors Ltd., one of India’s leading and most trusted tractor manufacturers, has opened an authorized...
Translate »
error: Content is protected !!