अवैध खनन पर पंजाब सरकार अपना रही है सख्त रुख: बरिंदर कुमार गोयल

by

खान एवं भूविज्ञान, भूमि एवं जल संरक्षण तथा जल संसाधन मंत्री ने किया पौंग डैम और शाह नहर बैराज का दौरा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब सरकार के खान एवं भूविज्ञान, भूमि एवं जल संरक्षण तथा जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज पौंग डैम और शाह नहर बैराज का दौरा किया। शाह नहर बैराज पहुंचने पर उन्हें पुलिस टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर उनके साथ उड़मुड़ के विधायक जसवीर सिंह राजा गिल और दसूहा के विधायक एडवोकेट कर्मबीर सिंह घुम्मण भी उपस्थित रहे।

दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने खान एवं भूविज्ञान, भूमि एवं जल संरक्षण तथा जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनहित में जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि हाल ही में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल द्वारा पौंग डैम और शाह नहर बैराज का दौरा किया गया था। उसी संदर्भ में उन्होंने आज खुद मौके पर पहुंचकर विभागीय कार्यों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार माइनिंग के उचित प्रबंधन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि विभाग आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर पारदर्शिता को बढ़ावा दे रहा है। पहले मैन्युअल सिस्टम था, जिसे अब ऑनलाइन कर दिया गया है और हर महत्वपूर्ण स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि किसी भी अनियमितता पर नजर रखी जा सके।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अवैध खनन पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए सरकार ने 60 करोड़ रुपए के जुर्माने किए हैं और कई एफआईआर भी दर्ज की हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी कोताही सामने आती है, वहां तुरंत सख्त कदम उठाए जाते हैं।

बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि 2022 में सरकार बनने के बाद पारदर्शिता और सुशासन पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने कहा कि जो सुधार मौजूदा सरकार ने किए हैं, वे पिछली सरकारों में कभी संभव नहीं हुए थे। सरकार की नीतियों का मुख्य उद्देश्य जनता की सुविधा और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण है।
इस मौके पर एसई शाह नहर विजय गिल, एक्सीयन दिनेश कुमार भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

Exit Poll: अपनी सीट भी नहीं बचा पाएंगे केजरीवाल? प्रवेश वर्मा भी हारेंगे, इस एग्जिट पोल का अनुमान

नई दिल्ली : दिल्ली । दिल्ली  की 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो चुकी है। जनता ने किसे अपना प्रतिनिधि  चुना है इसका फैसला शनिवार 8 फरवरी को सबके सामने आ जाएगा। उससे...
article-image
पंजाब

36 आरोपियों में से 24 कातिलों के नाम,100 से ज्यादा गवाह: मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस

चंडीगढ़ :मानसा पुलिस ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के कत्ल की चार्जशीट दायर कर दी है। इस चार्जशीट में कुल 36 आरोपियों में से 24 कातिलों के नाम दिए गए हैं। जिनमें मास्टरमाइंड...
article-image
पंजाब

श्री गुरु अमरदास महाराज जी का ज्योति ज्योत दिवस और ज्ञानी दित्त सिंह जी की पुण्यतिथि श्री खुरालगढ़ साहिब में श्रद्धापूवक मनाई

गढ़शंकर :  श्री गुरु अमरदास महाराज जी का ज्योति ज्योत दिवस और ज्ञानी दित्त सिंह जी की पुण्यतिथि श्री गुरु रविदास जी की ऐतिहासिक तपस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। तपस्थल श्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्राद्ध पक्ष में वास्तु अनुसार पौधे लगाकर पितरों का आशिर्वाद प्राप्त करें : डॉ भुपेंद्र वास्तुशास्त्री 

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  श्राद्ध पक्ष में पितर देवता पृथ्वी के करीब भ्रमण करते हैं हर कोई व्यक्ति की चाहत होती है की उनके पितर देवता प्रसन्न रहे एवम असीम आशिर्वाद प्रदान करते रहे। श्राद्ध...
Translate »
error: Content is protected !!