नायब तहसीलदार नौकरी से बर्खास्त : शमलात जमीन घोटाले में शामिल होने के थे आरोप

by

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने भ्रष्ट नायब तहसीलदार को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है. नौकरी से हटाए गए नायब तहसीलदार वरिंदरपाल सिंह ढूत पर गैरकानूनी तरीक से जमीन का म्यूटेशन पास करने का आरोप था।

रिटायर जज से मामले की जांच करवाई गई थी. जांच में आरोप सही मिले, जिसके बाद सरकार ने करप्ट तहसीलदार वरिंदरपाल सिंह ढूत को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है. पंजाब सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व अनुराग वर्मा ने 24 फरवरी 2025 को बर्खास्तगी का आदेश जारी किया।

गलत तरीके से जमीन म्यूटेशन पास करने का था आरोप

मिली जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार वरिंदरपाल सिंह ढूत पर गैरकानूनी रूप से 10,365 कनाल 19 मरला शमलात जमीन का म्यूटेशन पास करने का आरोप था. मामले की जानकारी सामने आने के बाद रिटायर्ड जज बी.आर. बंसल को जांच का जिम्मा सौंपा गया था. फिर मामले की तह तक जांच की गई. जांच अधिकारी ने नायब तहसीलदार पर लगाए गए सभी आरोपों को सही ठहराया।

जांच अधिकारी ने पाया कि सुप्रीम कोर्ट और सरकार के आदेशों की अवहेलना कर निजी व्यक्तियों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से नायब तहसीलदार वरिंदरपाल सिंह ढूत पर गैरकानूनी रूप से 10,365 कनाल 19 मरला शमलात जमीन का म्यूटेशन पास किया। जांच अधिकारी की रिपोर्ट मिलने के बाद मान सरकार ने उक्त अधिकारी को नौकरी से बर्खास्त करने का आदेश दिया।

इससे पहले फरवरी में ही पंजाब सरकार ने मुक्तसर के उपायुक्त राजेश त्रिपाठी को ‘भ्रष्टाचार की गंभीर शिकायतें’ मिलने के बाद निलंबित कर दिया. पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ भगवंत मान सरकार की यह बड़ी कार्रवाई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा

मर्डर के आरोपी पति पत्नी को पुलिस ने किया ग्रिफ्तार : पति को उसके भाई की हत्या करने ले लिए जसवीर कौर ने वरना कार से लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल को दिया था

फतेहगढ़ साहिब :  अमलोह के गांव बुग्गा कलां में जमीनी विवाद में भाई का मर्डर करने वाले आरोपी को पुलिस ने पत्नी समेत गिरफ्तार कर लिया है। मर्डर करने में आरोपी की पत्नी ने...
article-image
पंजाब

47 वर्षीय महिला की सांप के डंसने से मौत

गढ़शंकर: गांव मैहिंदवानी में 47 वर्षीय महिला की सांप डंसने से मौत हो गई। शाम लाल ने बताया कि उनकी पत्नी राम दुलारी खेतों में घास काटने गई थी तो वहां पर उसे सांप...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नाबालिग छात्रा को शराब पिलाकर दो युवकों ने सामूहिक किया दुष्कर्म : छात्रा को हरोली क्षेत्र के पास छोड़कर फरार

एएम नाथ । ऊना। बसोली गांव के तहत धार्मिकस्थल में 16 वर्ष की नाबालिग छात्रा को शराब पिलाकर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और आरोपी छात्रा को हरोली क्षेत्र के पास छोड़कर चले...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने गांव अकालगढ़ बुर्जवाला और पपराली के लोगों को सौंपे ग्रांट के चैक : कहा विकास के लिए गांवों में तरक्की जरूरी

रोपड़: 7 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि लोकसभा क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए फंडों की कोई कमी नहीं...
Translate »
error: Content is protected !!