कैग रिपोर्ट से दिल्ली में खुलेगी आम आदमी पार्टी के घोटालों की पोल : खन्ना

by

आप सरकार ने अपने कार्यकाल में आबकारी नीति की उड़ाई खुलकर धज्जीआं : खन्ना
होशियारपुर 27 फरवरी :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भाजपा की सरकार स्थापित होने से पहले यह घोषणा की थी कि यदि दिल्ली में भाजपा सरकार बनी तो सबसे पहले कैग रिपोर्ट को ही उठाया जायेगा। खन्ना ने कहा कि अपनी घोषणा अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली की सरकार बनने पर सबसे पहले कैग रिपोर्ट जो कि आम आदमी पार्टी सरकार ने दबाकर रखी थी, को पहले दिन ही विधान सभा में उठाकर दिल्ली की जनता को इन्साफ देने के लिए कदम उठाया है।
खन्ना ने कैग रिपोर्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कैग रिपोर्ट भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक द्वारा तैयार की जाती है। यह रिपोर्ट सरकारी खर्चों और वित्तीय प्रबंधन का ऑडिट करके संसद और विधानसभाओं में प्रस्तुत की जाती है जिसके द्वारा आप सरकार द्वारा अपने कार्यकाल में आबकारी नीति की जो खुलकर धज्जीआं उड़ाई गयी हैं, उनका लेखा जोखा है। खन्ना ने कहा कि कैग रिपोर्ट अनुसार आप सरकार द्वारा दिल्ली की आबकारी नीति में दिल्ली की जनता को 2002.6 करोड़ रुपये का चूना लगाया गया जिसका फायदा आप ने अपने चहेतों को दिया। आबकारी लाइसेंस जारी करने में भी नियमों का उलंघन किया गया। होलसेल का मार्जिन 5 प्रतिशत से बढाकर 12 प्रतिशत कर दिया गया और शराब को चेक करने के लिए भी कोई लैब नहीं स्थापित की। शराब के ठेके स्थापित करने के लिए भी इस बात का ध्यान नहीं रखा गया कि ठेका धार्मिक स्थानया स्कूल के पास है। आम आदमी पार्टी ने अपने चहेतों को खुश करने के लिए ठेकों की संख्या में रेकॉर्डतोड़ इजाफा किया। आप सरकार ने आबकारी नीति को एक ही संचालक तक सीमित कर अपने चहेतों को लाभ दिलवाया। आबकारी नीति बनाने की कानूनी विधि को भी छिक्के पर टांगकर आप ने जनता को भारी चूना लगाया। शराब की गैरकानूनी दुकाने खोली गयी। आबकारी नीति का उलंघन करने वालों के विरुद्ध भी आप ने कोई एक्शन नहीं लिया। खन्ना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा कैग रिपोर्ट पुटअप करने से जनता को लूटने वाले दोषियों का पर्दाफाश होगा और दिल्ली की जनता को इंसाफ मिल सकेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएनबी आरसेटी में दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का किया शुभारंभ : औषधीय तथा सुगंधित पौधों की खेती को दिया जा रहा बढ़ावा: एडीसी

धर्मशाला, 03 जनवरी। पंजाब नैशनल बैंक गा्रमीण स्वरोजगार प्रशिक्षण सस्ंथान कांगड़ा रिथत धर्मशाला द्वारा जिला कांगडा की बेरोजगार युवक एवं युवतियों को स्वरोजगार की ओर अग्रसर करने के लिए 10 दिवसीय औषधीय एवं सुगंधित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बरोटीवाला स्कूल के 127 छात्रों ने आईईसी विश्वविद्यालय में ऑन जॉब ट्रेनिंग की

बद्दी, 6 फरवरी (तारा) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटीवाला के कक्षा 10वीं व प्लस वन के 127 विद्यार्थियों ने आईईसी कॉलेज अटल शिक्षा कुंज, कलूझंडा में तीन दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग (ओजेटी) में...
article-image
पंजाब

फौजा सिंह सरारी ने अपने पद से इस्तीफा, हरजोत बैंस से जेल विभाग लिया वापस : बलबीर सिंह ने कैबिनेट मंत्री की ली शपथ

चंडीगढ़ : पटियाला ग्रामीण से आप विधायक बलबीर सिंह ने चंडीगढ़ के राजभवन में पंजाब कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले सुबह विवादित मंत्री फौजा सिंह सरारी ने अपने पद से...
article-image
पंजाब

ब्याज पर दिए पैसे लेने के लिए दबाव डालने के कारण आत्महत्या करने के आरोप में मामला दर्ज

गढ़शंकर।  गांव आलीपुर में एक व्यकित द्वारा जहरीली वस्तू खाकर आत्महत्या करने के पीछे गांव के एक व्यक्ति पर ब्याज पर दिए पैसे लेने के लिए  दबाव डालने के आरोप में मामला दर्ज कर...
Translate »
error: Content is protected !!