निजी कंपनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 150 पद : अरविंद सिंह चौहान

by
जिला चंबा में विभिन्न स्थानों पर 3 से 7 मार्च तक कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
एएम नाथ। चम्बा :  जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय चंबा (बालू) द्वारा 3 से 7 मार्च तक जिला के विभिन्न स्थानों पर कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है जिसमें निजी कंपनी सिक्योरिटी एंड इटेलिजेंस सर्विस लिमिटेड शाहतलाई द्वारा सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 150 पद भरे जाएंगे तथा चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति चडीगढ़ व हिमाचल में की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि 03 मार्च उप रोजगार कार्यालय चुवाडी़, 4 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय चंबा (बालू) , 5 मार्च को उप रोजगार कार्यालय तीस्सा, 6 मार्च को पंचायत घर भरमौर व 07 मार्च को उप रोजगार कार्यालय डलहौजी में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं अथवा स्नातक तथा आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है तथा अभ्यर्थी की ऊंचाई 5 फीट 8 इंच से अधिक तथा न्यूनतम वजन 52 किलोग्राम होना चाहिए। उन्होंने बताया कि सभी पुरुष उम्मीदवारों के लिए ही हैं।
उन्होंने बताया चयनित युवाओं को एक माह की प्रशिक्षण अवधि के उपरांत 15000 से 17000 रुपए वेतन व अन्य भत्ते दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार शैक्षिणक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा आदि दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि व स्थानों पर सुबह 11:00 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत कर रहा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियान : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर ओडिशा से आए पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रैस इनफॉरमेशन ब्यूरो के तत्वाधान में आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार स्वर्ण जयंती आश्रय योजना में पक्का घर बनाने के लिए दे रही 1.50 लाख की आर्थिक मदद

अंब के बामसेरा और घंघरेट में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक से सरकारी योजनाओं का किया प्रचार प्रसार रोहित जसवाल।  ऊना, 6 जुलाई। हिमाचल सरकार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटकों के लिए सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में उभरा हिमाचल : हिमाचल की समृद्व संस्कृति से रू-ब-रू होंगे पर्यटक: बाली

राज्य में पर्यटन विभाग की ओर से विभिन्न जगहों पर होंगे मेगा इवेंट धर्मशाला, 26 फरवरी। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि हिमाचल की समृद्व लोक संस्कृति से पर्यटकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंडोह में करियर मार्गदर्शन शिविर आयोजित

एसडीएम  प्रियांशु खाती ने की अध्यक्षता,  जीवन में कठिन परिश्रम का नहीं है  कोई  विकल्प एएम नाथ। चंबा, 16 नवंबर :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंडोह में आज जिला रोजगार कार्यालय के तत्वावधान में ...
Translate »
error: Content is protected !!