बिना एन.ओ.सी. के होगी रजिस्ट्री, पंजाब सरकार ने 31 अगस्त तक बढ़ाया समय: DC आशिका जैन

by
आशिका जैन ने संबंधित अधिकारियों को सरकार के दिशा-निर्देशों को लागू करने के दिए निर्देश
होशियारपुर, 28 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा बिना एन.ओ.सी. के रजिस्ट्रियां करने की 28 फरवरी 2025 तक की समय सीमा को बढ़ाकर 31 अगस्त 2025 कर दिया गया है, जिससे 500 गज तक के प्लॉट्स की रजिस्ट्री बिना एन.ओ.सी. के होगी।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पंजाब सरकार के मकान निर्माण एवं शहरी विकास विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार बिना एन.ओ.सी. के रजिस्ट्रियां करने की समयसीमा को 1 मार्च से 31 अगस्त 2025 तक बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि अनधिकृत कॉलोनियों में वे प्लॉट जिनकी खरीद के संबंध में आवेदनकर्ताओं द्वारा 31 जुलाई 2024 से पहले स्टांप पेपर के जरिए एग्रीमेंट आदि किया गया है, तो आवेदनकर्ता 31 अगस्त से पहले बिना एन.ओ.सी. के रजिस्ट्री करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिले के राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को बढ़ाई गई समयसीमा का लाभ मिल सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विधायक डा. नछत्तर पाल के मैडिकल स्टोर से मोबाइल चुराकर चोर भागा : सीसीटीवी में कैद

नवांशहर। हलके के विधायक डा. नछत्तर पाल के राहों स्थित मैडिकल स्टोर से एक युवक 18 हजार रुपए का मोबाइल चुराकर फरार हो गया। चोर ने कैसे चतुराई से मोबाईल चोरी किया इसकी पूरी...
article-image
पंजाब

पैंशनर्स साथियों की मांगों संबंधी गंभीर विचार विमर्श किया

गढ़शंकर ; पंजाब पैंशनर्स वैल्फेयर एसोसिएशन तहसील नंगल की जरुरी बैठक तहसील अध्यक्ष प्यारा सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बड़ी संख्या में पैंशनर्स शामिल हुए। बैठक में फैसले की जानकारी देते हुए संगठन...
article-image
पंजाब

आनंद शर्मा भूल गए कि वे लंबे समय से कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे और इस क्षेत्र की ओर जरा भी ध्यान नहीं दिया – राजीव भारद्वाज

एएम नाथ । धर्मशाला, । भारतीय जनता पार्टी के कांगड़ा चंबा लोकसभा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज ने चम्बा जिला के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा पर निशाना साधा।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शहीद नायक दिलवर खान को उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दी श्रद्धांजलि, पंचवटी पार्क का किया शिलान्यास : देश पहले, धर्म-जाति बाद में – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 26 मई. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को ऊना जिले के घरवासड़ा में आयोजित “शहीद सम्मान समारोह” में भाग लेकर अमर बलिदानी शहीद नायक दिलवर खान (कीर्ति चक्र, मरणोपरांत) की स्मृतियों को...
Translate »
error: Content is protected !!