अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया शुभारम्भ

by
एएम नाथ। मंडी : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार सायं दीप प्रज्ज्वलित कर अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2025 की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन मंडी ने मुख्यमंत्री को धर्मपुर के रेशम से बनी शॉल, हिमाचली टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
May be an image of 4 people, dais and text
पहली सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण सूफी गायक लखविंदर वडाली रहे, जबकि इंडिया आइडल फेम नेहा दीक्षित ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अन्य कलाकारों ने भी कार्यक्रम के दौरान दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में श्रीलंका से आए कलाकारों ने भी अपनी मनभावन प्रस्तुतियां दीं।
वीरवार प्रातः से ही मंडी में लगातार हो रही बूंदाबांदी के बावजूद पहली सांस्कृतिक संध्या में दर्शक खासे उत्साहित नजर आए।
May be an image of 5 people and text
विधायक चंद्रशेखर और सुरेश कुमार, पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह और प्रकाश चौधरी, एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोहन लाल ठाकुर, चम्पा ठाकुर, पवन ठाकुर, जीवन ठाकुर, नरेश चौहान, जगदीश रेड्डी, विजय पाल, चेत राम ठाकुर, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा और अन्य गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चार करोड़ के गबन का मामला : सहकारी बैंक जांच सीबीआई से कराएगा , सहायक प्रबंधक ने फर्जी ऋण खाते खोलकर किया था गबन

एएम नाथ। सिरमौर : सिरमौर जिले की नौहराधार शाखा में हुए चार करोड़ के गबन की जांच राज्य सहकारी बैंक ने सीबीआई से करवाने का फैसला किया है। बैंक प्रबंधन ने जांच के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद अध्यक्ष चम्बा नीलम ने अब फिलॉस्पी में हासिल की डॉयरेक्टरेट की डिग्री

एएम नाथ। चम्बा :  जिला परिषद अध्यक्ष चंबा नीलम कुमारी अब से डॉ नीलम कुमारी बन गई हैं। फिलॉस्पी में डॉयरेक्टरेट की डिग्री हासिल कर नीलम ने नया मुकाम हासिल किया है। चंबा की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

11 IAS, 2 IPS, 1 IFS और 1 IRS अधिकारी जांच के घेरे में…..सिविल सेवा परीक्षा में फर्जी सर्टिफिकेट घोटाला उजागर!

 नई दिल्ली।  भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में फर्जी आरक्षण प्रमाणपत्रों के इस्तेमाल को लेकर बड़ा कदम उठाया है. यह कार्रवाई एक विस्तृत शिकायत के बाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

16 करोड़ की लागत से बनने वाले रिहायशी भवनों का किया शिलान्यास : टांडा मेडिकल कालेज बनेगा उत्कृष्ट संस्थान: आरएस बाली

नगरोटा, 08 नवंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि डा राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा को उत्कृष्ट मेडिकल कालेज के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि रोगियों को उपचार...
Translate »
error: Content is protected !!