प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बदले जाने की अटकलों पर विराम – केवल कार्यकारिणी अभी भंग की गई, प्रदेश अध्यक्ष को नहीं हटाया गया: 15 दिनों में बनेगी हिमाचल कांग्रेस की नई कार्यकारिणी, उसके बाद अध्यक्ष : रजनी पाटिल

by
शिमला, 01 मार्च । हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ दो दिनों तक गहन मंथन करने के बाद कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने इसके बाद रजनी पाटिल ने दोपहर बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता दौरान ऐलान किया कि 15 दिनों के भीतर नई कार्यकारिणी गठित कर दी जाएगी।  उन्होंने कहा कि इस कार्यकारिणी में सभी समुदायों को उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा और पार्टी एक व्यक्ति, एक पद के सिद्धांत पर काम करेगी।

              इससे पहले  हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने शनिवार को शिमला के प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित अन्य नेता मौजूद रहे।  रजनी पाटिल ने प्रतिभा सिंह के साथ हॉलीलॉज में नाश्ता भी किया।
                    रजनी पाटिल ने हिमाचल में कांग्रेस संगठन की स्थिति पर कहा कि प्रदेश सरकार मजबूती से कार्य कर रही है और पार्टी के सभी विधायक एवं नेता एकजुट हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कहा कि भाजपा पिछले एक साल से कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है, लेकिन वह अपने मंसूबों में पूरी तरह नाकाम रही है।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बदले जाने की अटकलों पर विराम लगाते हुए रजनी पाटिल ने स्पष्ट किया कि अभी केवल कार्यकारिणी भंग की गई है लेकिन अध्यक्ष को नहीं हटाया गया। उन्होंने कहा कि पहले नई कार्यकारिणी का गठन होगा और उसके बाद अध्यक्ष के भविष्य पर फैसला लिया जाएगा।
प्रदेश सरकार में कांग्रेस नेताओं को समायोजित करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी को पद देना संभव नहीं है, लेकिन सरकार प्रयास कर रही है कि अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को उचित जिम्मेदारी दी जाए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर संगठन को मजबूत करें और 2027 में दोबारा सत्ता में वापसी के लिए काम करें।
भाजपा सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप
प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर बोलते हुए रजनी पाटिल ने इसके लिए पूर्व भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में प्रदेश की वित्तीय स्थिति कमजोर हुई, जिसका खामियाजा कांग्रेस सरकार को उठाना पड़ रहा है।  पिछले साल आई प्राकृतिक आपदा के दौरान केंद्र सरकार द्वारा राज्य की अनदेखी किए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बार-बार केंद्र सरकार से राहत राशि की मांग करते रहे, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।
          उन्होंने कहा कि हिमाचल को जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब मोदी सरकार ने राहत देने के बजाय प्रदेश सरकार को नजरअंदाज किया। उन्होंने केंद्र पर आरोप लगाया कि वह केवल भाजपा शासित राज्यों की मदद कर रही है जबकि  विपक्षी सरकारों को वित्तीय संकट में धकेला जा रहा है।
 ईडी, सीबीआई का  दुरुपयोग कर रही केंद्र सरकार
रजनी पाटिल ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार विपक्षी सरकारों को अस्थिर करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ईडी, सीबीआई और अन्य केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर गैर-भाजपा शासित राज्यों की सरकारों को गिराने की साजिश कर रही है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तानाशाही रवैये के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रही है और लोकतंत्र को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
2027 में हिमाचल में दोबारा सरकार बनाएगी कांग्रेस
हिमाचल प्रदेश की राजनीति में चली आ रही हर पांच साल बाद सरकार बदलने की परंपरा को तोड़ने का दावा करते हुए रजनी पाटिल ने कहा कि 2027 में कांग्रेस दोबारा सत्ता में वापसी करेगी।  उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता ने देखा है कि कांग्रेस सरकार जनहित में लगातार काम कर रही है और प्रदेश के विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि भाजपा का रिवाज बदलो अभियान पूरी तरह असफल हो चुका है और अब कांग्रेस इस मिथक को तोड़कर लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी।
पार्टी संगठन को मजबूत करने पर जोर
रजनी पाटिल ने कहा कि नई कार्यकारिणी में कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी को मजबूत करने और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अब तक जो वादे किए हैं उन्हें पूरा किया जा रहा है और आगामी वर्षों में प्रदेश में और अधिक विकास कार्य होंगे।
भाजपा पर तीखा प्रहार, लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी
रजनी पाटिल ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों को खत्म करने पर तुली है लेकिन कांग्रेस इसके खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ और प्रोपेगेंडा के सहारे सरकारें गिराने की कोशिश कर रही है लेकिन हिमाचल में कांग्रेस पूरी तरह संगठित और मजबूत है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्यपाल के नशामुक्त अभियान को भरपूर सहयोग का दिया आश्वासन

ईएसआईसी को नशा विरोधी पहल से जोड़ा जाएगा एएम नाथ। शिमला : केंद्रीय श्रम, रोेजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा : पत्नी की शिकायत पर रिटायर इंस्पेक्टर के खिलाफ हुई थी गोपनीय जाँच

कानपुर :   कानपुर और प्रयागराज समेत प्रदेश के कई थानों में तैनात रहे रिटायर इंस्पेक्टर की काली कमाई का राज उनकी पत्नी ने ही खोल दिया। पत्नी की शिकायत पर विजिलेंस ने पहले गोपनीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला हमीरपुर के तीनों न्यायिक परिसरों में भी फहराया राष्ट्रीय ध्वज

एएम नाथ।  हमीरपुर 26 जनवरी। जिला के तीनों न्यायिक परिसरों हमीरपुर, बड़सर और नादौन में भी सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिला न्यायिक परिसर में आयोजित समारोह में जिला एवं सत्र न्यायधीश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

7 दिन तक बंधक बनाकर सौतेले भाई ने दरिंदगी की…मेरठ में नाबालिग बेटी का गंभीर आरोप : खुद 7 लोगों से कर चुकी निकाह

मेरठ :  सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नाबालिग बेटी ने अपनी ही मां पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप भी ऐसे कि सुनने के बाद हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक जाए।...
Translate »
error: Content is protected !!