आफ रोड़ रैली के वाहनों के सडक़ों पर तेज गति से दौडऩे के कारण लोग परेशान : गांव झोनोवाल के निकट आफ रोड़ रैली के वाहन दुारा टक्कर मारने से मोटरसाईकल स्वार गंभीर घायल

by

गढ़शंकर : तहसील गढ़शंकर के अंर्तगत पड़ते बीत व कंडी क्षेत्र में एक कंपनी दुारा आफ रोड रैली वन क्षेत्र में करीव पांच छे दिन से निकाली जा रही है। लेकिन आफ रोड रैली के ईलावा सडक़ों पर भी तेज रफतार में वाईक व वाहन दौड़ रहे है। इसी के चलते गांव झोनोवाल में एक तेज रफतार वाहन ने मोटीसाईकल को टक्कर मार दी और मोटरसाईकल स्वार गंभीर घायल हो गया। हालांकि पुलिस दावा कर रही है कि यहां पर भी रोड़ क्रास करना है वहां पुलिस कर्मचाारी तैनात किए हुए है। लेकिन सडक़ों पर दौड रहे वाहन पुलिस कर्मचारियों को शायद दिखाई नहीं दे रहे।
एक कंपनी दुारा आफ रोड रैली कंडी व बीत क्षेत्र के जंगलों निकाली जा रही है। इस रैली में शामिल वाईक व अन्य वाहन आफ रोड़ के ईलावा सडक़ों पर तेज गति से दौड़ रहे है। जिसके चलते आम लोगों के लिए दिक्कतें हो रही है और दुर्घटना का खतरा हर समय बना रहता है। इससे ईलाके के लोग परेशान परेशान है। आज दोपहर गांव झोनोवाल के निकट मोटरसाईकल को रैली में शामिल वाहन ने टक्कर मार दी। मोटरसाईकल स्वार बलजिंदर ङ्क्षसंह निवासी गांव कोट गंभीर घायल हो गया। जिसे लोग सिवल अस्पताल गढ़शंकर ईलाज के लिए ले जाया गया। दोनों पक्षों में बातचीत चल रही थी लेकिन देर शाम तक कोई समझौता नहीं हुया था। जसपाल सिंह ने बताया कि मोटरसाईकल स्वार को टक्कर मार कर वाहन चालक भागने लगे थे तो मौके पर मौजूद लोगो ने उन्हें रोक लिया। वन विभाग के डीएफओ हरभजन सिंह ने संपर्क करने पर कहा कि हम से आफ रोड़ रैली की मंजूरी नहीं ली गई। जंगल को किसी किसम का नुकसान हुया तो हम कारवाई कर सकते है।


डीएसपी जसप्रीत सिंह : आफ रोड़ रैली की हमसे प्रमिशन ली है और यहां रोड़ क्रास वाहन करेगें वहां पर शाहपुर व एक अन्य जगह पुलिस कर्मचारी तैनात किए हुए है। सडक़ों पर घूम रहे है और दुर्घटना हुई है तो हमारे पास शिकायत आईगी तो पता करवा लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में जल्द करवाए जाएंगे नगर निकाय चुनाव : हाईकोर्ट ने बिना परिसीमन चुनाव कराने के लिए 15 दिन की समय सीमा तय की

चंडीगढ़ : प्रदेश में पंचायत चुनाव के बाद अब जल्द ही राजनीतिक पार्टियां नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुटने जा रही हैं। नगर निकाय चुनाव को लेकर गत दिवस पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट...
article-image
पंजाब

कुल हिंद किसान सभा द्वारा 41वां इजलास भज्जल में आयोजित

गढ़शंकर, 22 मई : आज कुल हिंद किसान सभा तहसील गढ़शंकर का 41वां इजलास गांव भज्जल में रेशम सिंह नगर, कश्मीर सिंह, अच्छर सिंह, इकबाल सिंह जस्सोवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस...
article-image
पंजाब

The Passing Out Parade and

Hoshiarpur/1st Nov. /Daljeet Ajnoha :  The Passing Out Parade and Attestation Ceremony of 145 Female Recruit Constables of Batch No. 274 was held at Shaheed Satpal Choudhary Parade Ground, Subsidiary Training Centre (STC), Border...
article-image
पंजाब

विधायक नरेश यादव को बेअदबी के जुर्म में सजा से साबित हो गया कि आम आदमी पार्टी राजनीतिक स्वार्थ के लिए किस हद तक जा सकती हैं – तीक्ष्ण सूद

 8 साल पहले मलेरकोटला में धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी करने पर केजरीवाल व भगवंत मान पंजाब के लोगों से मांगे माफी : तीक्ष्ण सूद होशियारपुर । दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ...
Translate »
error: Content is protected !!