पुरानी पेंशन स्कीम को अमली रूप में लागू करने हेतु डिप्टी स्पीकर रौड़ी को ज्ञापन सौंपा  

by
एनपीएस की कटौती बंद कर समूआ मुलाजिमों के जीपीएफ के खाते खोलने की मांग-
गढ़शंकर, 2 मार्च : पुरानी पेंशन प्राप्ति फ्रंट पंजाब के 1 मार्च से 7 मार्च तक पंजाब के मंत्रियों तथा विधायकों को ज्ञापन देने के आह्वान तहत गढ़शंकर इलाके के मुलाज़िमों  द्वारा कर्मचारी नेता सुखदेव डांसीवाल, बलकार सिंह बघानिया तथा खुशविंदर कौर के नेतृत्व में स्थानीय विधायक तथा पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी को मिलकर पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया। इस संबंधी जानकारी देते मुलाजिम नेताओं करनैल सिंह माहलपुर, विनय कुमार, जरनैल सिंह, जगदीप कुमार, मनप्रीत बोहा, कुलदीप कौर खनोरी कलां, मैडम मनजीत कौर ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा सत्ता में आने से पहले मुलाज़िमों की अहम मांग पुरानी पेंशन को बहाल करने का वादा किया था। पंजाब सरकार द्वारा 18 नवंबर 2022 को इस संबंधी नोटिफिकेशन भी जारी किया गया था। पर यह आदेश केवल कागजी जुमला साबित हुए। मुलाजिम नेताओं ने मांग की कि 18 नवंबर 2022 को पुरानी पेंशन बहाल करने संबंधी जारी किए गए नोटिफिकेशन को तुरंत लागू किया जाए। वर्ष 2025 के आने वाले बजट सेशन में एनपीएस व यूपीएस को रद्द करने तथा पुरानी पेंशन को हकीकत रूप में लागू करने का माता पास किया जाए, वित्तीय सेशन दौरान 1 अप्रैल 2025 से केंद्र सरकार को एनपीएस कटौती की अदायदी बंद कर समूह  मुलाजिमों के जीपीएफ के खाते खोले जाएं,  पीएफआरडीए के पास जमा मुलाजमो की एनपीएस राशि को वापस कराने का मता पास किया जाए। ज्ञापन सौंपते समय डीएफ के प्रांतीय संयुक्त सचिव मुकेश कुमार, जसविंदर सिंह, दीवान चंद, संदीप डांसीवाल, दविंदर सिंह, प्रदीप कुमार गुरु, बलविंदर सिंह खानपुर, दलविंदर सिंह, बग्गा सिंह, पूनम रानी, मनप्रीत कौर, सिमरनजीत कौर, गुरप्रीत सिंह, गगनदीप सिंह, दीपक कुमार तथा पेंशनर नेता हंसराज गढ़शंकर, गुरमीत सिंह आदि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिला नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र की क्षमता में होगी वृद्धि : DC आशिका जैन

होशियारपुर, 2 अप्रैल: पंजाब सरकार की नशे के खिलाफ अभियान के तहत नशे की चपेट में आ चुके व्यक्तियों का नशा छुड़ाकर स्वस्थ जीवन के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयासों के अंतर्गत जिला प्रशासन...
article-image
पंजाब , समाचार

600 बिजली यूनिट बिजली बिल जीरो : अधिसूचना में आई कई शर्ते साहमने

चंड़ीगढ़ : पंजाब सरकार दुारा 300 युनिट प्रति महीना व दो महीने की छे युनिट का बिल जीरो करने के पावरकाम दुारा जारी अधिसूचना के बाद साफ हो गया कि बिजली बिल जीरो के...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर द्वारा गदरी बीबी गुलाब कौर की शहादत को समर्पित समागम 

गढ़शंकर, 21 जुलाई : दोआबा साहित्य सभा रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा विभिन्न जत्थेबंदियों के सहयोग से गदरी जोद्धा बीबी गुलाब कौर की शहादत शताब्दी को समर्पित एक समागम करवाया गया जिसमें गढ़शंकर तहसील में सरगर्म...
article-image
पंजाब

रहस्यमई स्थिति में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद 

गढ़शंकर, 17 जून : आज सुबह गांव इब्राहिमुपर नहर के पास से गाड़ियों में से एक अज्ञात व्यक्ति का रहस्यमयी स्थिति मे शव बरामद हुआ। शव संबंधी सूचना गांव इब्राहिमपुर के सरपंच बलदीप सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!