*महान संत परम पूज्य श्री श्री 1008 स्वामी सुग्रीवानंद जी का महाप्रयाण : सरकार ने पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ दी विदाई

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 3 मार्च। उत्तर भारत के प्रसिद्ध डेरा बाबा रूद्रानंद के अधिष्ठाता परम पूज्य श्री श्री 1008 स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज के महाप्रयाण पर हिमाचल सरकार ने पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी। उनकी अंतिम यात्रा में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शामिल हुए और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ सरकार के अन्य प्रतिनिधि तथा डीसी जतिन लाल एवं एसपी राकेश सिंह समेत जिला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने अपने शोकोद्गार में कहा, ‘महाराज जी का संपूर्ण जीवन सनातन धर्म और मानवता की सेवा में समर्पित रहा। मृत्यु केवल देह का विसर्जन है, स्मृतियाँ अमर रहती हैं। कालचक्र की अटूट गति में एक दीप अस्त हुआ, किन्तु उनकी आभा युगों तक प्रेरणा देती रहेगी। नश्वर संसार में उनकी अनुपस्थिति एक रिक्तता छोड़ गई है, जिसे समय भी भर नहीं पाएगा। महाराज जी से हुई मुलाकातें हमारे लिए अति स्मरणीय रहेंगी। हिमाचल सरकार ने उनकी मानव सेवा और सनातन धर्म के प्रति समर्पण को देखते हुए पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी।
May be an image of one or more people, crowd, temple and text that says "CHICA СНСАГ"
वहीं, परम पूज्य महाराज जी के बैकुंठ गमन पर बाबा रूद्रानंद जी महाराज डेरे में सोमवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा था। मौसम की मनुहार में मानो देवताओं ने भी बारिश की फुहारों के साथ उनकी दिव्य देह का अभिषिंचन किया। हजारों श्रद्धालुओं ने उनके पुण्य चरणों के दर्शन किए और श्रद्धांजलि अर्पित की। वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य महाराज जी के प्रधान शिष्य एवं उत्तराधिकारी आचार्य हेमानंद महाराज ने चिता को मुखाग्नि दी।
May be an image of 5 people, temple and text
बता दें, स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज का 2 मार्च को पीजीआई चंडीगढ़ में देहावसान हुआ था। वे 98 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
May be an image of one or more people, crowd and text that says "PQLICE POLICE"हिमाचल सरकार ने उनके सम्मान में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे, जिनके अनुपालन में जिला प्रशासन ने समुचित व्यवस्था करते हुए विधिवत रूप से राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि संपन्न कराई। वहीं, ऊना जिला प्रशासन ने महाराज जी के सम्मान में 3 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित किया था।No photo description available.
इस दौरान विधायक सतपाल सत्ती, राकेश कालिया, विवेक शर्मा, सुदर्शन बबलू, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान तथा आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा समेत समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट विभूतियों और हजारों श्रद्धालुओं ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2025 बैच के प्रोबेशनर आईएएस अधिकारीयों ने की DC अनुपम कश्यप से मुलाक़ात : प्रोबेशनर आईएएस अधिकारियों को प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना की जानकारी हासिल करने का दिया मशविरा

एएम नाथ। शिमला  : उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहां 09 प्रोबेशनर आईएएस अधिकारियों के दल से मुलाक़ात की। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को शॉल और टोपी से सम्मानित किया और उनके उज्जवल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में ‘ईट राइट मेला’ के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री होंगे

रोहित राणा।  ऊना, 30 नवंबर। ऊना में पहली दिसंबर को होने जा रहे ‘ईट राइट मेला’ में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे अपराह्न 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक...
article-image
पंजाब

BJP’s Stellar Wins in

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 4 : Former Cabinet Minister and senior BJP leader Tikshan Sood’s home turned into a jubilant celebration hub as party workers gathered in large numbers to congratulate him on the assembly election...
article-image
पंजाब

नौजवानों और कमजोर वर्गों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण दें बैंक: DC कोमल मित्तल

लीड बैंक द्वारा बैंकों की कारगुजारी की समीक्षा बैठक होशियारपुर, 11 दिसंबर :  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज यहां ज़िले के लीड बैंक, पंजाब नेशनल बैंक द्वारा ज़िले के बैंकों के प्रदर्शन की...
Translate »
error: Content is protected !!