*पालमपुर की सीवरेज पर व्यय होंगे 200 करोड़- : मुकेश अग्निहोत्री*

by
पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमला दुखद पहलू – मुकेश अग्निहोत्री
रोहित जसवाल।  पालमपुर, 15 मार्च :- उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पालमपुर की सीवरेज व्यवस्था पर ही करीब 200 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पालमपुर की सीवरेज समस्या हल हो जायेगी।
उपमुख्यमंत्री ने यह जानकारी शनिवार को पालमपुर में जलशक्ति विभाग की योजनाओं के निरीक्षण करने के उपरान्त पत्रकारों से अनौपचारिक बात करते हुए बोल रहे थे।
उन्होंने बन्दला में निर्मित होने वाले जलशक्ति विश्राम गृह कार्य स्थल, छिड़ चौक में कूहलों के सौदर्यीकरण स्थल और आइमा में जलाशय के कायाकल्प कार्य का निरीक्षण किया। पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल भी उनके साथ मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि पालमपुर में जलशक्ति विभाग के पौने 300 करोड़ के कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि पालमपुर में सीवरेज की बहुत बड़ी योजना पर 131 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं और छूटे हुए शेष क्षेत्रों के लिये भी 71 करोड़ रुपये की सीवरेज योजना के लिये धनराशि उपलब्ध करवाई जायेगी।
उन्होंने कहा कि छिड़ चौक में दाई दी कूहल, मियां फ़तेह चन्द और दीवान चन्द कूहल का भी जीर्णोद्धार कर झील तैयार की गई है और इनका आगे भी सौंदर्यीकरण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पालमपुर महत्वपूर्ण स्थान है और इसके लिये योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि यहां 17 करोड़ रुपये से पार्किंग बनाने जा रहे हैं ताकि यहाँ आने वाले पर्यटकों को सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि पालमपुर में हेलीपोड सरकार की प्राथमिकताओं में है और इसके लिए 15 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
उन्होंने कहा कि पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल मेहनती और पालमपुर के विकास के लिये समर्पित हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि उनके विभागों से संबंधित विधायक की मांगों को पूरा करेंगे।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमला दुखद पहलू है और निंदनीय घटना है। उन्होंने कहा कि बंबर ठाकुर आईजीएमसी में उपचाराधीन हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डीसी बिलासपुर से उनकी बात हुई है और बंबर ठाकुर के गनमैन का ऑपरेशन हो चुका है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है और यहां गुंडागर्दी के लिए कोई जगह नहीं है।
इससे पहले उपमुख्यमंत्री ने पूर्व विधान सभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने उनके निवास पर भेंट की।
इस अवसर पर निगम के महापौर गोपाल नाग, पार्षद, त्रिलोक चन्द, एसडीएम नेत्रा मेती और जलशक्ति तथा अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

देहरा भी अब मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र, मतदान के समय कोई गलती न करें : मैं कोई सुई नहीं जो गुम हो जाऊंगी : कमलेश

एएम नाथ। देहरा :   कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने बुधवार को भी धुंआधार चुनाव प्रचार कर विरोधियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, पूर्व निर्दलीय विधायक होशियार सिंह कह रहे हैं कि चुनाव बाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

पंचायत चुनाव में बता दिया जनता का मूड, तय है प्रदेश से सुक्खू की विदाई देशवासी प्रधानमंत्री मोदी के साथ, सीनियर सिटीजन बनने की उम्र में युवा बनकर घूम रहे हैं राहुल गांधी एएम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भरमौर से अब तक सुरक्षित निकाले गए 15000 के करीब श्रद्धालु : श्री मणिमहेश यात्रा के 114 श्रद्धालुओं को भरमौर से चंबा तक निशुल्क उपलब्ध करवाई गई हवाई सेवा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

लगभग 7000 श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई गई निशुल्क परिवहन सेवा एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भरमौर से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

8 उम्मीदवारों की आम आदमी पार्टी ने की सूची जारी : 5 मत्रियों ,एक सीएम मान के करीबी को, एक मोजुदा सांसद व एक कांग्रेस छोड़ कर आए पूर्व विधायक को मैदान में उतारा

अजायब सिंह बोपाराय । चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी ने पंजाब में लोक सभा चुनाव के लिए अपने आठ उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आठ उम्मीदवारों में पांच मंत्री शामिल है तो एक...
Translate »
error: Content is protected !!