35 पर FIR व 5 गिरफ्तार; 4 जवान समेत 11 लोग घायल : होली पर दो समुदायों की भिड़ंत में ताबड़तोड़ कार्रवाई

by
लुधियाना :  चीमा चौक के पास स्थित बिहारी कॉलोनी में होली के दिन नमाज के दौरान साउंड सिस्टम बजाने को लेकर दो समुदायों के बीच टकराव हो गया। देखते ही देखते मियां मार्केट में दोनों समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे पर जमकर पत्थर और बोतलें बरसाईं। इस दौरान चार पुलिस कर्मियों समेत 11 लोग घायल हो गए।
थाना मोती नगर पुलिस ने 35 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पांच को गिरफ्तार कर लिया है। माहौल तनावपूर्ण होने के कारण शनिवार को मौके पर एडीसीपी-4 प्रभजोत सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ तैनात थे।  प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले दोनों समुदाय के लोग दोपहर में आमने-सामने हुए थे, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंच उन्हें शांत करवा दिया था।
इसके बाद शाम को दोबारा भिड़ंत हो गई। एडीसीपी-4 प्रभजोत सिंह ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, जो भी माहौल खराब करने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
                     बिहारी कॉलोनी में हुए विवाद के बाद माहौल खराब हो गया कि लोग अपनी जान बचाकर घरों की ओर भागने लगे। कुछ ही मिनट में दुकानदार दुकानें बंद कर निकल गए। लोगों ने खुद को घरों के अंदर बंद कर लिया। सूचना के बाद कई थानों की पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई करते हुए माहौल खराब करने वालों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया।
पहले दूसरे पक्ष ने किया पथराव
मुस्लिम पक्ष का आरोप है कि मस्जिद में नमाज अदा की जा रही थी। उन्होंने नमाज वाली जगह पर रस्सी भी बांध रखी थी ताकि लोग होली का त्योहार भी मनाते रहें और उनकी नमाज भी शांति से अदा हो सके। शाम को कुछ लोगों ने वहां ईंट-पत्थर और बोतलें बरसानी शुरू कर दी। पत्थर मस्जिद की खिड़की पर लगने के कारण शीशा टूट गया, जिससे उनकी भावनाएं आहत हुईं। वह शरारती लोगों को ऐसा करने से रोकते रहे, लेकिन किसी ने उनकी एक न सुनी।
थाना मोती नगर पुलिस ने विनोद, अजीत, गगन, अशोक, कृष्णा, किशन, संदीप, पप्पू, मनोज, विधार्थी, जतिंदर, धरमिंदर, मुन्ना, बिरजू, कन्हैया, बाबू, मदन लाल, अमरजीत, लक्ष्मण, सरवण के अलावा 10 से 15 अज्ञात पर केस दर्ज किया है। यह मामला पुलिस मुलाजिम साहिब कुमार के बयान पर दर्ज हुआ है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला कांस्टेबल अनीता की बहादुरी को मिले सम्मान : पूर्व सांसद खन्ना

होशियारपुर, 10 जुलाई  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर अद्वितीय साहस और तत्परता का परिचय देकर दो यात्रियों की जान बचाने वाली रेलवे सुरक्षा बल (आर.पी.एफ.) की महिला...
article-image
पंजाब

आप उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने दाखिल किया नामांकन : तरनतारन में विपक्ष की जमानत होगी जब्त , आप उम्मीदवार दर्ज करेंगे शानदार जीत : सीएम मान

तरनतारन। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार की जनहितैषी और विकासमुखी नीतियों के कारण आम आदमी पार्टी तरन तारन उपचुनाव में शानदार जीत दर्ज करेगी और विपक्ष...
article-image
पंजाब

पेंशनर्स एसोसिएशन ने 16वां जागरूकता सेमिनार आयोजित : कर्मचारियों एवं पेंशनरों की मांगों को पूरा करने के लिए संयुक्त समाधान समय की मुख्य मांग – सतीश राणा

तलवाड़ा(राकेश शर्मा) : स्थानीय गुरु रविदास मंदिर सेक्टर-3 मे पंजाब पेंशनर्स एसोसिएशन तहसील मुकेरियां की ओर से 16वां वार्षिक जागरूकता सेमिनार डाक्टर अंबेडकर हॉल में आयोजित किया गया। तहसील अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुप्ता के...
article-image
पंजाब

47 साल बाद छात्र-शिक्षक की मिलनी हुई : गवर्नमेंट हाई स्कूल रामपुर बिलड़ों से 1977 में 10वीं पास करने वाले विद्यार्थियों और उस समय 10वीं कक्षा को पढ़ाने वाले अध्यापकों की

गढ़शंकर 8 अप्रैल: गवर्नमेंट हाई स्कूल रामपुर बिलड़ों से 1977 में 10वीं पास करने वाले विद्यार्थियों और उस समय 10वीं कक्षा को पढ़ाने वाले अध्यापकों की एक विशेष बैठक एनआरआई सतपाल चोपड़ा बिलड़ों हाल...
Translate »
error: Content is protected !!