सुविधा कैंप, मैगा लीगल कैंप, लेबर शैड व अलग -अलग गांवों में लोगों को नि:शुल्क कानूनी सेवाओं के बारे में किया गया जागरुक: अपराजिता जोशी

by

होशियारपुर, 29 अक्टूबर:
जिला एंव सत्र न्यायधीश -कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अमरजोत भट्टी के निर्देशों पर सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से लेबर कमिश्नर के सहयोग से लेबर शैड घंटाघर में नि:शुल्क कानूनी सहायता संबंधी कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें जहां स्थायी लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत, पीडि़त मुआवजा स्कीम संबंधी करीब 200 से 300 मजदूरों, कर्मचारियों को जागरुक किया गया। इसके अलावा कृषि विभाग की ओर से चलाई गई वैनों के माध्यम से प्री-रिकार्डिंग आडियो मैसेज चला कर भी लोगों को जागरुक किया गया व लोगों को पराली न जलाने संबंधी भी प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान नि:शुल्क कानूनी सहायता के बैनर लगाकर लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता के बारे में जागरुक किया गया व बताया गया कि नि:शुल्क कानूनी सहायता कहां और कैसे ली जा सकती है, जिसमें 220 के करीब व्यक्तियों को जागरुक किया गया।
सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी ने जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अमरोज भट्टी के निर्देशों पर नालसा, नई दिल्ली की ओर से चलाए जा रहे पैन इंडिया जागरुकता व आउटरीच प्रोग्राम(2 अक्टूबर-14 नवंबर) आजादी का अमृत महोत्सव संबंधी इस अभियान के अंतर्गत जिला विकास व पंचायत अधिकारी के सहयोग से आज 46 अलग-अलग ग्राम पंचायतों में सचिव व सरपंचों की ओर से 1720 लोगों को जागरुक किया गया। इसके अलावा जिला प्रोग्राम अधिकारी के सहयोग से 30 गांवों में नि:शुल्क कानूनी सहायता संबंधी जागरुक किया गया, जिसमें 320 लोगों ने हिस्सा लिया। जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर के दो पैरा लीगल वालंटियर्ज की ओर से भी गांवों में सैमीनारों का आयोजन किया गया, जिसमें 180 लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता के बारे में जागरुक किया गया।
अपराजिता जोशी ने बताया कि अथारिटी की ओर से सरकारी कालेज में लगे सुविधा कैंप व पुलिस लाइन में आयोजित मैगा लीगल-कम-ट्रैफिक कैंप का भी दौरा किया गया। उन्होंने बताया कि अथारिटी की ओर से सुविधा कैंप के दौरान हैल्प डैस्क भी लगाया गया था। इस कैंप में एडवोकेट देश गौतम व पैरा लीगल वालंटियर कस्तुरी लाल ने विद्यार्थियों को पैन इंडिया जागरुकता अभियान व आउटरीच प्रोग्राम के संबंध में जानकारी दी। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन की सहायता से पुलिस लाइन होशियारपुर में एक मैगा लीगल-कम-ट्रैफिक कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें इस अभियान संबंधी जानकारी दी गई। इन जागरुकता प्रोग्रामों के दौरान सभी को बताया गया कि किस तरह आम जनता नि:शुल्क कानूनी सहायता कहां व कैसे ले सकती है। इस दौरान बताया गया कि हर वह व्यक्ति जिसकी वार्षिक आय 3 लाख रुपए से कम हो, हवालाती, महिला, बच्चा, औद्योगिक लेबर, अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति के लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता ले सकता है। लोक अदालतों, स्थायी लोक अदालत(जन उपयोगी सेवाएं), मेडिएशन व कंसलीएशन सैंटर के बारे में भी बताया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाबा ताजो जी की याद में जस्सल गोत्र के पित्रों का 28वाँ वार्षिक जोड़ मेला 14 सितंबर को मनाया जाएगा/सभी समिति सदस्य

*इस अवसर पर प्रमुख कलाकार जसवंत हीरा, नीलम जस्सल और जतिंदर हीरा विशेष तौर पर शामिल होकर ल बुजुर्गों की महिमा का गुणगान करेंगे। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  होशियारपुर ज़िले के गाँव पोसी निवासी सेवानिवृत्त...
article-image
पंजाब , समाचार

“स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम” के अंतर्गत स्कूल ऑफ एमिनेंस गढ़शंकर में डीसी आशिका जैन विद्यार्थियों व शिक्षकों के साथ हुई रुबरु : मेहतन को टालना, सफलता को खोने के बराबर- डीसी

विद्यार्थियों ने अपने भविष्य को लेकर डिप्टी कमिश्नर के साथ की बेबाक बातचीत गढ़शंकर, होशियारपुर। पंजाब सरकार की ओर से शुरु किए गए “स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम” के तहत आज डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने...
article-image
पंजाब

युवक का शव बरामद, शव के निकट पड़ी थी सरिंज

गढ़शंकर: गांव देनोवाल खुर्द बस्ती सैसियां में मार्बल की दुकान के निकट युवक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया। शव के निकट सरिंज भी पड़ी थी। जिससे साफ है कि मृतक युवक ने...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में आयोजित तहसील स्तरीय समागम में एसडीएम ने फहराया तिरंगा : विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम किया पेश

गढ़शंकर, 16 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के खेल मैदान में तहसील स्तरीय समागम आयोजित किया गया। तहसीलदार तपन भनोट की अगुवाई में आयोजित इस समागम में मुख्य अतिथि...
Translate »
error: Content is protected !!