75 दिन में 20वां मर्डर हिमाचल में एक और मर्डर : क्रिकेट मैच के दौरान बेट से युवक की हत्या, आरोपी ने किया सरेंडर

by

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में क्रिकेट मैच के दौरान युवक की हत्या कर दी गई. इस मामले में अब आरोपी ने सरेंडर कर दिया है और उसे रिमांड पर भेजा गया है. वहीं, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है और साक्ष्य जुटाए हैं।

जानकारी के अनुसार, जिला चंबा के सलूणी उपमंडल की डियूर पंचायत का यह मामला है. रविवार को पंचायत के मंजोटा गांव में यहां पर मर्डर की घटना पेश आई थी. हुआं यूं कि डियूर गांव के कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे. इस दौरान लोदली गांव के यासीन और युवक क्यूम बीच ऑउट देने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जिस पर तैश में आकर यासीन ने बैट से 32 साल के क्यूम के सिर पर वार कर दिया और मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद यासीन की मौत हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है. वहीं, सोमवार को फोरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया. सोमवार को आरोपी यासीन ने किहार थाने में सरेंडर भी कर दिया और उसे कोर्ट ने पांच दिन के रिमांड पर भेजा है. उधर, क्रिकेट के दौरान मौके पर रहे खिलाड़ियों को पूछताछ के लिए तलब किया गया है।

हिमाचल में ढाई महीने में 20वां मर्डर : हिमाचल प्रदेश में बीते ढाई महीने में यह 20वां मर्डर केस है. चंबा में तीसरा हत्याकांड सामने आ चुका है. वहीं, इसके अलावा, कुल्लू, सोलन, शिमला, ऊना कांगड़ा जिलों में मर्डर के मामले सामने आ चुके हैं. ऐसे में हर तीसरे दिन हिमाचल प्रदेश में औसतन एक मर्डर हो रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिता की हत्या के आरोप में 19 साल की युवती गिरफ्तार : छोटी बहन ने बताया कि हत्या आपसी लड़ाई और बीच-बचाव में हुई

मनीमाजरा : गांव किशनगढ़ में 19 साल की युवती पर अपने ही पिता की हत्या के आरोप में आईटी पार्क थाना पुलिस में मामला दर्ज कर उसकी बेटी आशा को को गिरफ्तार कर लिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक संजय रत्न ने 190 शिकायतों और मांगों का किया समाधान : खुंडियां में आयोजित हुआ ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम दौरान

राकेश शर्मा : ज्वालामुखी/तलवाड़ा ।  विधायक ज्वालामुखी संजय रत्न की अध्यक्षता में आज ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के तहत लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह खुंडियां में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘सरकार गांव...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुंह से निकल रहा था खून :  पंजाब के दसूहा घुमारवीं में पुलिस थाने के पास गेस्ट हाउस से मिली 21 साल के युवक की लाश

रोहित जसवाल।  बिलासपुर :  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के घुमारवीं में एक गेस्ट हाउस के कमरे में पंजाब के होशियारपुर जिले के एक युवक का शव मिला है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी मुद्दे पर सदन को स्थगित करना दुर्भाग्यपूर्ण : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राहुल गांधी मुद्दे पर प्रदेश विधानसभा के सदन को स्थगित करने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा विधायक दल ने पॉइंट ऑफ ऑर्डर...
Translate »
error: Content is protected !!