बैसाखी और बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी के जयंती पर्व के प्रबंधों को लेकर मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह जी की अध्यक्षता में बैठक

by

गढ़शंकर, 19 मार्च:: तप स्थान श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में बैसाखी के प्रबंधों को लेकर मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें बैसाखी और बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी के जयंती पर्व को ध्यान में रखते हुए विचार-विमर्श किया गया। 11 अप्रैल 2025 को अखंड पाठ साहिब आरंभ होंगे। 12 तारीख की रात को कीर्तन दीवान का आयोजन किया जाएगा। 13 तारीख को भोग के बाद कीर्तन दीवान का आयोजन किया जाएगा। 14 अप्रैल को बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी का जयंती पर्व मनाया जाएगा । जिसमें बड़े कीर्तन जत्थे कथा कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। यातायात, लंगर, पानी, मेडिकल सुविधा आदि का प्रबंध अच्छा किया जाएगा। मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह ने संगत से अपील की कि बैसाखी पर्व पर ट्रैक्टर ट्रॉलियों या पुराने वाहनों पर यात्रा न करें। केवल अनुभवी चालक ही वाहनों को ले जाएंगे। सैनिकों से 11 तारीख को सेवा में आने की अपील की गई।
इस अवसर पर मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह , चेयरमैन डॉ. कुलवरन सिंह, हरभजन सिंह , मक्खन सिंह वाहिदपुरी, बाबा नरेश सिंह , बाबा सुखदेव सिंह, चौधरी जीत सिंह, सतपाल सिंह, बिंदर सिंह, चरण भारती, हेम राज बैंस, बाबा सेवा सिंह , गौरव गढ़शंकर उपस्थित थे!
फोटो : मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह व अन्य बैठक दौरान

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेक्स का लालच देकर हाईवे पर कार चालकों से लूट लेती थी सबकुछ : पकड़ी गई लुटेरी कश्मीर की हसीना शमा खान

मोहाली : मोहाली के निकट कार चालकों को सेक्स का लालच देकर सुनसान ले जाती और अपनी गैंग के अन्य साथियों के साथ लूटपाट कर लेती थी। मोहाली पुलिस ने इस तरह से करीब...
पंजाब

गांव हरवां में डेंगू से पीडि़त आधा दर्जन से अधिक विभिन्न अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती, गावों में ना जागरूकता कैंप और ना कहीं सप्रे

गढ़शंकर: गढ़शंकर के बीत ईलाके में डेंगू तेजी से फैल रहा है लेकिन सेहत विभाग दुारा इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। गांव हरवां के तो इस समय भी डेढ दर्जन से...
article-image
पंजाब

भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक हथियारों की खेप बरामद

अमृतसर : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने पाकिस्तान से चल रहे हथियार तस्करी माड्यूल का पर्दाफाश करते हुए भारत-पाकिस्तान सीमा के पास रावी नदी के निकट स्थित गांव घोनेवाल से आधुनिक हथियार और भारी मात्रा...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज बी.ए. बीएड की छात्रा नवलीन ने पंजाब यूनिवर्सिटी से तीसरा स्थान हासिल किया

गढ़शंकर, 25 अक्तूबर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में शिक्षा विभाग में चल रहे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बी.ए. बीएड के द्वितीय सेमेस्टर की...
Translate »
error: Content is protected !!