पंजाबी हमारे बड़े भाई : बसों पर भिंडरावाले के पोस्टर विवाद पर बोले सीएम सुक्खू – सीएम ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान ने उन्हें आश्वासन दिया

by
एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों व गाड़ियों में तोड़फोड़ का मामला दूसरे भी विधानसभा में उठा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस मामले को दूसरे दिन दोबारा सदन में उठाया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से सुबह फोन पर बात की है। इस घटना पर में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।
भगवंत मान ने दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें आश्वासन दिया है कि बसों पर पथराव करने व अशांति फैलाने वालों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। पंजाब के मुख्यमंत्री ने हिमाचल से आने वाले वाहनों के लिए सुरक्षित वातावरण मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।
उन्होंने कहा कि डीजीपी स्तर पर इसे लेकर निर्देश जारी करने की बात उन्होंने कही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब से आने वाले लोग हमारे भाई है, पहले हम भी महापंजाब का ही हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि कई बार युवा पीढी बहक जाती है, युवा पीढी जब बहकती है तो ऐसा विवाद हो जाता है।
‘पंजाब के लोग हमारे बड़े भाई’
पंजाब के लोग हमारे बडे भाई की तरह है और सम्मानीय हैं। हम पंजाब के लोगों का सम्मान करते हैं हम गुरुओं का सम्मान करतें हैं। गुरू हमारे आस्था के केंद्र गुरू हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने हिमाचल के वाहनों को सुरक्षित वातावरण मुहैया करवाने का आश्वासन दिया है।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के वाहनों को तलवार की नोक पर रोकने की घटना से हिमाचल का हर आदमी असुरक्षित महसूस कर रहा है। चालक परिचालक भी चिंतित है और यह गंभीर चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में धर्मशाला विधानसभा परिसर में खालिस्तान जिंदाबाद लिखा गया था। दो दिन के भीतर आरोपित को पंजाब से उठाकर लाया गया था। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण हो इसके लिए मुख्यमंत्री को वहां के मुख्यमंत्री से बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवा हिमाचल में कानून व्यवस्था को हाथ में ले रहे हैं जो गलत है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रक्षा बंधन भाई बहन के पवित्र रिश्तों को सींचता है : खन्ना

मीतू विज से पूर्व सांसद खन्ना ने राखी बंधवाकर मनाया रक्षा बंधन होशियारपुर 9 अगस्त :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि रक्षा बंधन का त्योंहार भाई बहन के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुनील शर्मा बिट्टू ने हमीरपुर बाजार में लोगों को दी शुभकामनाएं, पूजा-अर्चना की

हमीरपुर 22 जनवरी। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने सोमवार को हमीरपुर के सत्यनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की और लोगों को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अनुष्ठान की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी से डरकर राहुल ने नहीं की थी अपनी गर्लफ्रेंड से शादी : जर्नलिस्ट आरती रामचंद्रन के किताब ‘डिकोडिंग राहुल गांधी’ में उनकी प्रेमिका के बारे में लिखा

नई दिल्ली। रायबरेली सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की शादी को लेकर चर्चा जोरो पर हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी जल्द ही शादी के...
Translate »
error: Content is protected !!