रिश्वत लेना व देना दोनों कानूनी अपराध – डीसी

by

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत जागरूकता शिविर आयोजित
ऊना, 29 अक्तूबर: विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आज बचत भवन ऊना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त राघव शर्मा ने की। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के तत्वाधान में कार्यक्रम के दौरान सतर्कता विभाग की गतिविधियों व भ्रष्टाचार उन्मूलन से जुडे़ कानूनों बारे जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में राघव शर्मा ने कहा कि विजिलैंस जागरूकता सप्ताह पूरे देश में 26 अक्तूबर से 1 नंवबर तक मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की भष्ट्राचार के प्रति जीरो टोलरेंस नीति है। सरकार की प्रतिबद्धता को सुनिश्चित बनाने के लिए विजिलैंस विभाग कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि रिश्वत लेना व देना दोनों ही कानूनी अपराध है। डीसी ने लोगों से अपील की है कि अगर सरकार कार्यालयों में कोई अधिकारी व कर्मचारी रिश्वत मांगता है, तो इसकी सूचना विजिलैंस विभाग को टोल फ्री नंबर 0177-2629893, 1064, व्हाटसऐप नंबर 8988700100, ईमेल adg-acb-hp@nic.in व बेवसाईट www.hpsvacb.gov.in पर दें।
इस मौके पर डीसी राघव शर्मा ने उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को भ्रष्टाचार उन्मूलन व जीवन के हर क्षेत्र में सत्य निष्ठा व पारदर्शी कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करने की शपथ भी दिलाई।
इस मौके पर डीएसपी सतर्कता अनिल मैहता ने कहा कि आज सभी व्यक्ति अपने अधिकारों के प्रति सचेत है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी अधिकारी व कर्मचारी के कार्यालय में सरकारी कार्य के लिए आता है, तो वह तुरंत समाधान करें तथा रिश्वत की मांग एक अपराध है। उन्होंने जनता से अपील की अगर कोई अधिकारी रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत विभाग को दें।
इससे पूर्व डीएसपी विजिलैंस अनिल मैहता ने पौधा भेंट कर जिलाधीश राघव शर्मा का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत किया।
इस अवसर पर एएसपी प्रवीण धीमान, विजिलैंस इंस्पेक्टर करण सिंह सहित वन, राजस्व सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ड्रोन से पाकिस्तान से आता था तुर्किये व चीन निर्मित हथियारों का जखीरा : दिल्ली के कुख्यात गिरोहों तक पहुंचती सप्लाई

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आइएसआई समर्थित एक अंतरराष्ट्रीय हथियार सिंडिकेट से जुड़े एक मॉड्यूल के चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह सिंडिकेट पाकिस्तान से ड्रोन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में विश्व स्तरीय एम्स किसी सपने के सच होने जैसा है : जयराम ठाकुर

एम्स ने हिमाचल में आधुनिक चिकित्सा के नए अयाम स्थापित किए हैं हिमाचल को एडवांस टैक्स शेयर देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार हिमाचल में दो नए केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए प्रधानमंत्री का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कॉस्ट कटिंग के नाम पर इंजीनियरों के पद खत्म कर रही सरकार: जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  19 अक्टूबर । नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश सरकार कॉस्ट कटिंग के नाम पर जेई, एसडीओ, एक्सईएन के पद खत्म कर रही है। इंजीनियर सरकार और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीजफायर – भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर, गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने का फैसला

भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए सहमत हो गए हैं। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शनिवार को इसकी पुष्टि कर दी। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 15:35...
Translate »
error: Content is protected !!