डिप्टी स्पीकर रौड़ी द्वारा 65 गांवों के पंचों-सरपंचों व अधिकारियों से बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की 

by
गढ़शंकर, 20 मार्च : हल्का गढ़शंकर से विधायक व पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्णा सिंह रौड़ी  द्वारा उप मंडल गढ़शंकर के मीटिंग हॉल में गांव के विकास कार्यों के लिए विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों तथा 65 गांवों के सरपंचों तथा पंचों से बैठक की गई। इस मौके डिप्टी स्पीकर द्वारा अधिकारियों तथा सरपंचों के आपसी तालमेल से गांव के सर्वपक्षीय विकास कार्यों को संपूर्ण करने पर जोर देते कहा कि पंजाब का विकास गांवों के विकास कार्यों की गुणवत्ता से जुड़ा हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार के माननीय मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान द्वारा युद्ध नशे विरुध मुहिम शुरू की हुई है जिसकी सफलता भी गांव के पंचों-सरपंचों व संबंधित अधिकारियों से जुड़ी हुई है। उन्होंने सबको भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए पंजाब सरकार के शुरू किए हुए संघर्ष में योगदान डालने के लिए अपील की। इस मौके उन्होंने गांवों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते संबंधित अधिकारियों तथा सरपंचों को पदार्थ की गुणवत्ता की ओर विशेष ध्यान देने पर बल दिया ता जो विकास कार्य चिरस्थायी बने रहें। इस मौके बलदीप सिंह चेयरमैन मार्किट कमेटी गढ़शंकर, चरणजीत सिंह चन्नी ओएसडी, राकेश अग्रवाल तहसीलदार, मैडम मनजिंदर कौर बीडीपीओ गढ़शंकर के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

DM Imposes Restrictions in Hoshiarpur

Hoshiarpur/Daljeet Ajanoha : District Magistrate Ashika Jain has issued orders imposing various restrictions across the district, invoking powers under Section 163 of the Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023.Owners of poultry farms, rice shellers, kilns,...
article-image
पंजाब

64 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद,  73.79 प्रतिशत हुआ मतदान, 12805 मतदाताओं में से 9449 ने किया मत का उपयोग।

गढ़शंकर – 13 सदस्यों वाली गढ़शंकर नगर परिषद का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। 13 सदस्यों वाली नगर परिषद के लिए 64 उमीदवार अपना भाग्य अजमा रहे हैं। सबसे कम...
article-image
पंजाब

नवांशहर के अलग-अलग गांवों में विकास कार्यों का सांसद मनीष तिवारी ने किया निरीक्षण

गांव भारटा कलां में 55 लाख रुपये के विकास प्रोजेक्ट्स किए लोकार्पित; बुर्ज टहल दास और फांबड़ा में 1.30 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ नवांशहर : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के...
article-image
पंजाब , समाचार

’स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की शुरुआत : 2 अक्टूबर तक चलने वाले पखवाड़े में जिले में करवाई जाएंगी अलग-अलग गतिविधियां– DC कोमल मित्तल

होशियारपुर, 15 सितंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की शुरुआत करते हुए बताया कि यह अभियान पूरे जिले में 2 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत...
Translate »
error: Content is protected !!