2 छात्र डूबे : कुल्लू में लारजी स्थित पिन पर्वती नदी में डूबे दो छात्र, नहाने उतरे थे दोनों; की जा रही तलाश

by

एएम नाथ । कुल्लू : जिला कुल्लू के लारजी स्थित पिन पर्वती नदी में दो आईटीआई छात्र डूब गए हैं। वीरवार दोपहर बाद दोनों छात्र यहां नहाने के लिए उतरे थे। दोनों छात्र अभी तक लापता चल रहे हैं।
सूचना के बाद सेंज पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आसपास के लोग भी यहां युवकों की तलाश कर रहे हैं। नदी के एक कोने में पानी अधिक होने से तलाश के लिए गोताखोर बुलाए गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों विद्यार्थी आईटीआई थलौट में अध्यनरत हैं और लारजी में वह बिजली की ट्रेनिंग के लिए आए थे।
इस दौरान दोनों छात्र नहाने के लिए नदी में उतर गए थे। स्थानीय लारजी पंचायत के प्रधान गुड्डू राम ने कहा कि दोनों विद्यार्थियों की तलाश जारी है। डीएसपी बंजार शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि लापता विद्यार्थियों की तलाश चल रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल फन केयर कंपनी के मालिकों पर FIR दर्ज, 2 लोग गिरफ्तार

इंस्पेक्टर का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंपा सूरजकुंड मेले में झूला टूटने से हुआ था हादसा डीजीपी ने इंस्पैक्टर के घर पहुंचकर दी सांत्वना एएम नाथ। फरीदाबाद : सूरजकुंड मेला परिसर में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चम्बा में बोलेरो गाड़ी हुई हादसे का शिकार, 3 की दर्दनाक मौत

एएम नाथ। चम्बा : जनजातीय क्षेत्र भरमौर के राख  विन्दला मार्ग पर डुडैंई के पास एक बोलेरों गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। जानकारी के अनुसार गाड़ी में 13 लोग सवार बताए जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरक्षा गार्ड/सुपरवाइज़र के पदों हेतू साक्षात्कार 20 अप्रैल को

ऊना – चेकमेट सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सुरक्षा गार्ड/सुपरवाइज़र के विभिन्न पद थल सेना से सेनानिवृत्ति हुए भूतपूर्व सैनिकों से भरें जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड ऊना के उप निदेशक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि : स्वतंत्रता आंदोलन में लाला लाजपत राय के साहस की गाथा देश वासियों के लिए सदैव स्मरणीय – अनिरूद्ध सिंह

शिमला, 17 नवम्बर – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने आज यहां शेर-ए-पंजाब लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि देश की...
Translate »
error: Content is protected !!