भाई ने की बहन की हत्या : महिला से अवैध संबंध…उसे घर लाना चाहता था आरोपी, मकान में मांग रहा था हिस्सा

by

लुधियाना : लुधियाना में भाई ने बहन की हत्या कर दी और फरार हो गया। लुधियाना के शिमलापुरी के प्रीत नगर इलाके में रहने वाले एक युवक ने घरेलू कलेश के चलते अपनी छोटी बहन की चुन्नी के साथ गला दबा उसकी हत्या कर दी।

हले यह शोर मचा दिया गया कि युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है, लेकिन बाद में इलाका निवासियों द्वारा पुलिस को बताया गया कि युवती का भाई के साथ विवाद हुआ था और आरोपी ने हत्या की है। सूचना मिलने के बाद थाना शिमलापुरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद प्रीत नगर निवासी ज्योति (22) के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में ज्योति के भाई पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। ज्योति इलाके में ही स्थित एक प्ले वे स्कूल में पढ़ाती थी। उसके पिता की मौत हो चुकी है और वह मां व दो भाइयों के साथ रहती है। एक भाई ड्राइवरी करता है, जबकि दूसरा जो आरोपी है वह नशे का आदी है। आरोपी के किसी बाहरी महिला के साथ संबंध थे और वह बिना शादी किए ही उसे लाना चाहता था और घर से हिस्सा मांग रहा था। वह घर परिवार वालों को कमरा देने की मांग करता था। मगर घर पर हालात ज्यादा सही नहीं थे तो परिवार वालों के साथ झगड़ा करता था। शुक्रवार की रात को भी उसका घर पर झगड़ा हुआ। उसकी बहन ज्योति बीच में बोली तो आरोपी ने चुन्नी से उसका गला दबा उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया।

परिजनों के चिल्लाने की आवाज सुन कर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पहले तो यह बताया गया कि ज्योति ने आत्महत्या की है, लेकिन इलाके के ही किसी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि ज्योति का भाई के साथ विवाद हुआ था, उसने बहन की हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने जांच की तो आरोप सही पाए गए। जांच अधिकारी एएसआई बचितर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद ज्योति का शव परिवार को सौंप दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

क्यों न मनाएं प्रतिदिन हिंदी दिवस 

 द्रुतगामी परिवर्तनों तथा बहु संख्यक उपलब्धियों सहित आज के समय में विज्ञान और तकनीक के आश्रय मानव समुदाय  भूमंडलीकरण के दौर में प्रवेश कर रहा है। स्थलीय और भौगोलिक परिधियां, परिस्थितियाँ समाप्त हो रही...
article-image
पंजाब

निर्वासित भारतीयों के साथ कैदी जैसा व्यवहार केंद्र और पंजाब सरकार की लापरवाही का नतीजा / करीमपुरी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  बहुजन समाज पार्टी के पंजाब अध्यक्ष डॉ.अवतार सिंह करीमपुरी राज्यसभा के पूर्व सदस्य ने अमेरिका से वापस भेजे गए भारतीय सैनिकों के भविष्य के प्रति गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा...
article-image
पंजाब

किसानों से किए वायदे मुताबिक एमएसपी पर कानून लेकर आए केंद्र सरकार: सांसद मनीष तिवारी

अभी तक ना तो एमएसपी पर कानून बना और ना ही स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू हुई – सांसद मनीष तिवारी चंडीगढ़, 8 फरवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष...
Translate »
error: Content is protected !!