बड़ा हादसा टला : इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा विमान : डिप्टी सीएम और डीजीपी भी थे सवार

by
शिमला   : हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा टल गया। दिल्ली से शिमला पहुंची एलायंस एयर के एटीआर विमान में लैंडिंग के बाद तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण पायलट को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर विमान को रोकना पड़ा। बताया जा रहा है कि लैंडिंग के बाद विमान की गति कम नहीं हो रही थी। इस विमान में हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और डीजीपी डॉ. अतुल वर्मा भी सवार थे, जो दिल्ली से शिमला लौट रहे थे।
एलायंस एयर का 42 सीटर विमान सुबह दिल्ली से शिमला आता है। इस विमान में चालक दल के सदस्यों सहित कुल 44 यात्री थे। यह विमान दिल्ली-शिमला-धर्मशाला-शिमला-दिल्ली रूट पर उड़ान भरता है। घटना के बाद विमान की अगली तीनों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “रनवे छोटा पड़ गया या फिर लैंडिंग में कोई दिक्कत आई। अचानक बहुत जोर से ब्रेक लगाए गए, जिसके बाद विमान को एक जगह पर रोका गया। हम करीब 20-25 मिनट तक विमान में ही रहे। पहले हमें कहा गया कि टैक्सी बुलाकर हमें आगे पहुंचाया जाएगा, लेकिन बाद में विमान को वापस पार्किंग में ले जाया गया। धर्मशाला जाने वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है।” उन्होंने आगे कहा कि उनके कुछ विधायक भी इसी फ्लाइट से शिमला आने वाले थे, लेकिन अब वे गाड़ियों से आ रहे हैं। अग्निहोत्री ने कहा कि तकनीकी खराबी क्या थी, यह तो अथॉरिटी ही बता सकती है, लेकिन उनकी लैंडिंग ठीक नहीं हुई थी और उन्हें कोई अलर्ट भी नहीं दिया गया था।
जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट के कार्यवाहक निदेशक केपी सिंह ने बताया, “लैंडिंग के समय विमान में तकनीकी खराबी आई थी। यह विमान दिल्ली से जांच के बाद ही उड़ा था। सुबह की उड़ान के समय इसमें कोई खराबी नहीं थी। खराबी की जांच इंजीनियर कर रहे हैं। फिलहाल धर्मशाला की उड़ान रद्द कर दी गई है।”
सूत्रों के अनुसार, लैंडिंग के बाद रनवे लगभग खत्म होने वाला था, लेकिन विमान की गति कम नहीं होने के कारण वह रनवे के अंतिम छोर तक पहुंच गया था। जब इमरजेंसी ब्रेक लगाए गए, तभी विमान रुक सका। विमान के अंदर मौजूद कुछ यात्री डर के मारे जोर-जोर से रोने लगे थे। विमान रुकने के बाद भी यात्रियों को लगभग 25 मिनट तक बाहर नहीं निकाला गया। इस घटना से एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में फेसलेस RTO सेवाओं की शुरुआत, घर बैठे करें सभी कार्य

लुधियाना : पंजाब सरकार ने राज्य के निवासियों को एक महत्वपूर्ण राहत प्रदान करते हुए फेसलेस RTO सेवाओं की शुरुआत की है। इस नई व्यवस्था के तहत, नागरिकों को ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, ट्रांसफर,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खब्बी धार पर्यटन स्थल का मामला जिला परिषद की बैठक में उठा : पर्यटन की दृष्टि से विकसित हो खब्बी धार : जिला परिषद सदस्य मनोज कुमार

एएम नाथ। चम्बा :   जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में आज जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित हुई।   बैठक में जिला परिषद सदस्य करियाँ वार्ड मनोज कुमार ने वर्तमान में सुर्खियों...
article-image
पंजाब

पेयजल व स्वच्छता विभाग भारत सरकार की टीम ने कैटल पाउंड फलाही का किया दौरा : कैटल पाउंड में बन रहे गोबर गैस प्लांट का लिया जायजा

होशियारपुर, 20 सितंबर: स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) के स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत आज सरकारी कैटल पाउंड फलाही में पेयजल व स्वच्छता विभाग भारत सरकार की टीम ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कैटल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के 12 शिक्षकों ने लिया जीवन कौशल शिक्षा पर प्रशिक्षण : चंबा के 90 स्कूलों में करवाएंगे कार्यक्रम को लागू

एएम नाथ। चम्बा :  नीति आयोग (भारत सरकार) के आकांक्षी खंड कार्यक्रम के अंतर्गत मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन एवं हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से चंबा जिले के दो आकांक्षी खंडों तिस्सा...
Translate »
error: Content is protected !!