बंबर ठाकुर गोलीकांड मामला : 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक एसआईटी ने कुल सात गिरफ्तारियां

by
एएम नाथ। शिमला : बहुचर्चित बंबर ठाकुर गोलीकांड में पुलिस की एसआईटी ने दो और गिरफ्तारियां की हैं। आरोपियों की पहचान सौरभ पटियाल उर्फ फांदी और कुलदीप उर्फ शिशु के रूप में हुई है। मामले में अब तक एसआईटी ने कुल सात गिरफ्तारियां की हैं।
अभी दो शूटर पहुंच से बाहर हैं। एसआईटी के अनुसार बाकि आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। डीआईजी सौम्या सांबशिवन की अध्यक्षता में एसआईटी मामले की जांच कर रही है। सोमवार को मामले में हरियाणा के रोहतक से शूटर अजय को गिरफ्तार किया था। एसआईटी ने जगह-जगह दबिश देने के बाद अजय को पकड़ा और देर रात उसे बिलासपुर लेकर आई। बता दें, होली के दिन सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर उनकी पत्नी के सरकारी आवास में हमला हुआ था। हमले में बंबर ठाकुर समेत तीन लोग घायल हुए थे। राज्य सरकार ने एडीजी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। इससे पहले पुलिस शूटरों को ले जाने वाली बोलेरो गाड़ी के चालक रितेश, बंबर की रैकी कराने के आरोपी मंजीत नड्डा व रोहित राणा और नजफगढ़ से आरोपी सागर को गिरफ्तार कर चुकी है। चारों न्यायिक हिरासत में हैं।
त्रिलोक जम्वाल पर बरसे बंबर ठाकुर 
 पूर्व विधायक बंबर ठाकुर को आईजीएमसी शिमला से छुट्टी मिल गई है। बंबर ठाकुर आईजीएमसी में उपचाराधीन थे। इसके बाद बंबर ठाकुर विधानसभा पहुंचे और पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वे इतने तिलमिलाए क्यों हैं। हमने व्यक्तिगत तौर पर कुछ नहीं कहा। मैने सिर्फ चिट्टा तस्करों का समर्थन देना बंद करने के लिए कहा। 2022 के चुनाव के दौरान छोटे बेटे पर हमला किया। हमले करने वालों में मुख्य शूटर शामिल था। फिर एक साल बाद रेलवे दफ्तर के पास मेरे ऊपर हमला हुआ। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद त्रिलोक जम्वाल इन शूटरों (फांदी व कुलदीप) के कंधे पर जश्न मनाते नजर आए। इन्हें हरियाणा से कौन लाया।
जम्वाल ने कहा ये अब दो ग्रुप हैं और आपस में लड़ रहे
भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि कहा कि ये गैंगवार है। इन लोगों का पहले एक ही ग्रुप था, लेकिन फिर इनके बीच लड़ाई हुई और ये अब दो ग्रुप हैं और आपस में लड़ रहे हैं। अब ये हर काम में फिरौती मांग रहे हैं। त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि बंबर ठाकुर ने सरेआम शहर में गोली चलवाई थी ये मास्टरमाइंड थे और इनका बेटा ढाई महीने जेल के अंदर रहा। बंबर ठाकुर ने सुपारी कल्चर पहली बार शुरू किया। पैसे देकर लोगों को मरवाना ये पूर्व विधायक ने शुरू किया।
भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि बंबर ठाकुर के बेटे को पुलिस ने भगाया और कुछ अफसर भी मिले हुए थे। पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के ऊपर 30 केस हैं और 3 से चार तो अटेम्प्ट टू मर्डर के केस हैं। इनके बेटे के चिट्टा माफिया से संबंध हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मजदूरों के हक में आए किसान : प्रवासी मजदूरों की गांव में एंट्री बंद, नी पंचायत ने गांव से बाहर निकल जाने के फैसले से गांव में तनाव

गढ़शंकर, 1 दिसंबर  : माहिलपुर ब्लाक के गांव रामपुर सैनिया की नवनियुक्त पंचायत सदस्यों व गांववासियों ने गांव में पंचायत जमीन और दूसरों की जमीन पर झुग्गिया बनाकर रह रहे प्रवासी मजदूरों को गांव...
article-image
पंजाब

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भी किसी तरह के समझौते से इनकार : असम में भी अपनी राह अलग कर ली और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया

दिल्ली :  अब इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार के द्वारा अपनी राह अलग करने के बाद फूट के कई संकेत मिलने लगे हैं। सबसे पहले ममता बनर्जी ने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में चलाया जनता पर बोझ डालो अभियान : पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी

शिमला, 10 अगस्त । भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए शनिवार को कहा कि कांग्रेस ने पूर्व भाजपा सरकार द्वारा जनता को दी गई सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीसरे चरण में जिले के 11 गांव चयनित….पीएम आदर्श ग्राम योजना के कार्यों को समयबद्ध पूरा करें : उपायुक्त

रोहित जसवाल।  ऊना, 18 फरवरी. उपायुक्त जतिन लाल ने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत जिले में चयनित गांवों में चल रहे विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!