सड़क दुर्घटना में पंजाब के श्रद्धालु की मौत : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से हुआ हादसा

by

 

बड़सर :   गारली में सड़क दुर्घटना में पंजाब के श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरनाम सिंह आयु 46 वर्ष निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर एक बजे के करीब गारली बाजार के समीप तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने दियोटसिद्ध जा रहे स्कूटी सवार को टक्कर मार दी।
जिससे स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के दौरान ट्रक चालक मौके पर फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल अवस्था में चालक को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक गुरनाम सिंह के बेटे रेशम सिंह ने कहा कि वह अपने पिता के साथ स्कूटी के माध्यम से चिंतपूर्णी माता मंदिर में दर्शन करने के बाद दियोटसिद्ध में दर्शन करने जा रहे थे। दोपहर के समय गारली बाजार के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे उन्होंने नियंत्रण खो दिया और वह सड़क पर गिर गए। जिसके चलते उनके पिता की मौत हो गई। उन्होंने मौके पर पुलिस को सूचना दी पुलिस टीम ने मौके का जायजा लिया और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
घटना के कारणों की जांच की जा रही है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है- लालमन शर्मा, डीएसपी, बड़सर।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में किया गया महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संगठन का गठन

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आज शैक्षणिक सत्र 2025 -2026 के लिए कॉलेज स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएश (CSCA) का गठन योग्यता (मेरिट) के आधार पर किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मोहिंदर...
Uncategorized , पंजाब

सतविंदर हीरा जी का जबलपुर में भव्य स्वागत, बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया समाजिक एकता का आह्वान

जबलपुर/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  मध्य प्रदेश ऑल इंडिया आदि धर्म मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सतविंदर हीरा जी का जबलपुर पहुंचने पर स्थानीय साध-संगत द्वारा उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। शहर में प्रवेश करते ही उन्हें...
article-image
पंजाब

होशियारपुर ने अंडर-19 क्रिकेट में नवांशहर को 50 रनों से हराकर 5 अंक किए अर्जित : डा. रमन घई

मनवीर हीर व ऐशवीर ने बल्लेबाजी तथा कृष्ण वालिया, असिसजोत, अर्यन ने गेंदबाजी में किया शानदार प्रदर्शन होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा करवाई जा रही दो दिवसीय अंतर जिला अंडर-19...
article-image
पंजाब

डॉ. सचिन एचजे ने आईवी में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कंसल्टेंट किया जॉइन : पीजीआई चंडीगढ़ से एमडी मेडिसिन और डीएम गैस्ट्रोएंटरोलॉजी की पढ़ाई की पूरी

होशियारपुर, 29 जून: डॉ. सचिन एचजे ने आईवी अस्पताल, होशियारपुर में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी कंसल्टेंट जॉइन किया हैं। उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ से एमडी मेडिसिन और डीएम गैस्ट्रोएंटरोलॉजी की पढ़ाई पूरी की है। डॉ. सचिन गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के...
Translate »
error: Content is protected !!