कांग्रेस विधायक के परिवार में दिया है 600 बीघे का मुख्यमंत्री ने खनन पट्टा : झूठ बोलने में मुख्यमंत्री से भी आगे निकले अधिकारी, संभलें नहीं तो आगे भुगतना होगा -जयराम ठाकुर

by
पूर्व सरकार ने नालागढ़ में एक भी नया खनन पट्टा नहीं दिया, सदन में सीएम ने बोला झूठ : जयराम ठाकुर
एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री अब सदन को आंकड़ों के साथ हेर फेर करके गुमराह कर रही है। इसमें अधिकारी शातिर तरीके से काम करते हुए तथ्यों को घुमा फिरा रहे हैं। या तो मुख्यमंत्री समझ नहीं पा रहे हैं या फिर वह चीजों को अनदेखा कर रहे हैं। इस तरह से सदन को गुमराह करना मुख्यमंत्री के लिए शर्मनाक बात है। उनके पार्टी के एक विधायक के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में सरकार ने सदन को बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने 3000 बीघे का पट्टा खनन के लिए दिया। जो कि सरासर झूठ है मुख्यमंत्री और अधिकारियों द्वारा जान बूझकर सदन को गुमराह किया गया है। मुख्यमंत्री ने जिन खनन पट्टों का जिक्र किया सारे के सारे पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा लोगों को दिए गए हैं। वर्तमान की सुक्खू सरकार में भी मुख्यमंत्री ने अपने एक विधायक के परिवार को 600 बीघे का खनन पट्टा दिया है। यह सरकार मित्रों और अपने विधायकों के बाहर कुछ देख नहीं पा रही है और विपक्ष पर शर्मनाक और झूठे आरोप लगा रही है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा में मुख्यमंत्री ने यह झूठ बोला इसलिए मैने पॉइंट ऑफ ऑर्डर के जरिए सदन को सदन को सच्चाई से अवगत कराया। सदन को इस तरीके से गुमराह करना शर्म की बात है। प्रदेश में जिस तरीके से अवैध खनन हो रहा है आज तक के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। अवैध खनन के खिलाफ गांव के लोग लामबंद होकर पुलिस को बुलाते हैं लेकिन पुलिस कार्रवाई करने मौके पर नहीं पहुंचती है। खनन माफिया पहाड़ के पहाड़ खोद ले गए हैं। नदियों का रास्ता बदल रहा है। बड़े-बड़े पुल और सड़कों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। बीबीएन में एसपी के कार्यालय के 100 मीटर के भीतर खनन हो रहा है लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। प्रदेश की संपदा कौन अपने मित्रों पर किस कदर लुटा रहा है यह पूरा प्रदेश देख रहा है। विपक्ष पर बार-बार झूठे आरोप लगाकर यह सरकार अपनी नाकामियां नहीं छिपा सकती है।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री के झूठ से ही प्रेरणा लेकर अब अधिकारी मुख्यमंत्री से बढ़ चढ़कर झूठ बोलने लगे हैं। झूठ बोलने की मुख्यमंत्री और अधिकारियों के बीच प्रतियोगिता चल रही है। सदन में आंकड़ों में हेर फेर करके विपक्ष को दोषी साबित करना और सरकार की नजर में अपने नंबर बढ़ाने का काम चल रहा है। मैं अधिकारियों से यह बात कहना चाहता हूं वह अपनी सेवा नियमावली के अनुसार कार्य करें। सबसरकार की उम्र लंबी नहीं है, इस सरकार का कोई भविष्य नहीं है इसलिए इस प्रकार के भविष्य के साथ अपना भविष्य न जोड़ें। अपनी हरकतों से बाज आएं नहीं तो इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।
जयराम ठाकुर ने कहा कि एचपीपीसीएल के चीफ इंजीनियर दिवंगत विमल नेगी के भाई बार-बार कह रहे हैं कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। जो आरोपी हैं वह खुलेआम घूम रहे हैं लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। पुलिस जांच से जुड़ी कोई भी चीज उनसे साझा नहीं कर रही है। यह बयान मीडिया में प्रकाशित है इसके बाद भी मुख्यमंत्री हर जगह कह रहे हैं कि परिवार प्रदेश सरकार की जांच में संतुष्ट है। सीबीआई की जांच रोक कर मुख्यमंत्री क्या छुपाना चाहते हैं। इसे बचाना चाहते हैं उन्हें यह बात स्पष्ट करनी होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार की पाई–पाई हिमाचल को मिलेगी, राहत के लिए सुक्खू सरकार ने क्या किया : जयराम ठाकुर

हर दिन केंद्र की तरफ से किसी ने किसी योजना में करोड़ों रुपए हिमाचल को मिलता है केंद्र से जो पैसा अब तक आया है उसका हिसाब दे सरकार सर्दियों के मौसम में लोग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रिटायर्ड जज ने की खुदकुशी – सुसाइड नोट बरामद – वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कुरुक्षेत्र में एक रिटायर्ड जज ने वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जज का शव शाहबाद मारकंडा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक के बगल में पड़ा हुआ मिला है। सूचना मिलने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों को प्राप्त होगी डाक मतपत्र सुविधा, संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी को 12 मई तक जमा करवाना होगा फार्म 12डी

एएम नाथ। शिमला :   मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज आवश्यक सेवाओं की श्रेणी के विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आगामी लोकसभा और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़कों की हो सही मार्किंग, दुर्घटनाएं रोकने के लिए बोर्ड भी लगाएं : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने दिए निर्देश

सड़क दुर्घटना के घायलों का डेढ़ लाख रुपये तक हो सकता है कैशलैस इलाज हमीरपुर 13 जुलाई। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने पीडब्ल्यूडी, नेशनल हाईवे, पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं...
Translate »
error: Content is protected !!