डाक सेवा बोर्ड दिल्ली सदस्य हरप्रीत सिंह ने किया जिला चंबा का दौरा

by
उपायुक्त चंबा से बैठक में डाक विभाग की सेवाओं के बेहतर क्रियान्वन का दिया आश्वासन
 विभिन्न डाकघरों का दौरा कर अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए निर्देश
एएम नाथ। चम्बा :  डाक सेवा बोर्ड दिल्ली सदस्य (संचालन) हरप्रीत सिंह ने 25 मार्च को आकांक्षी जिला चम्बा का आज दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ बिशन सिंह निदेशक डाक सेवाएं हि.प्र., अधीक्षक डाकघर चम्बा राजीव गुरुंग, सहायक अधीक्षक डाकघर चम्बा बलजीत कुमार तथा प्रबंधक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक शाखा चम्बा आदित्य सूर्या भी उपस्थित रहे।
 इस कड़ी में सर्वप्रथम उन्होंने उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल से मुलाकात की तथा आकांक्षी जिला चंबा में डाक विभाग द्वारा दी जा रही सेवाओं का बेहतरीन क्रियान्वन कर जिला वासियों को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने जिला चम्बा में डाक विभाग द्वारा प्रदान की जा रही बचत बैंक सेवाओं जैसे डाकघर बचत बैंक, सुकन्या समृद्धी योजना, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से डायरेक्ट बेनिफिशियरी ट्रांसफर सुविधा का लाभ, डाक जीवन बीमा, व अन्य सेवाओं को आमजन तक बेहतर तरीके से पहुंचाने वारे तथा आकांक्षी जिला को सुदृढ़ बनाए जाए के बारे मे अच्छी सुबिधाएं प्रदान करने का भरोसा दिया l उन्होंने उपस्थित पदमश्री से सम्मानित चम्बा रुमाल शिल्पकार ललिता वकील, शिल्पकार चम्बा चप्पल अनिल कुमार, ग्रीन वैली क्लीन वैली (स्वंय सेवी संस्था) संचालक नवनीत जोशी, महिला प्रधान क्षेत्रीय बचत योजना व स्टैंडर्डाइज्ड एजेंसी सिस्टम के अभिकर्ताओं, ग्राम पंचायत सदस्यों, महिला मंडलों व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की तथा उनके साथ स्थानीय शिल्प व अन्य उत्पादों की अपनी विशेष पहचान बनाए रखने व उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाने के तरीकों के सरकार व डाक विभाग की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने उपस्थित लोगों द्वारा दिए गए सुझावों पर गहनता से विचार किया।
इसके पश्चात डाक सेवा बोर्ड सदस्य (संचालन) हरप्रीत सिंह द्वारा शाखा डाकघर रजेरा, उप डाकघर हरदासपुरा तथा प्रधान डाकघर चम्बा का दौरा भी किया गया तथा विभाग द्वारा दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने डाक विभाग के अधिकारिओं व कर्मचारिओं आम जन के लिए उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने बारे भी निर्देशित किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दीवाली की रात जिला ऊना में पांच अग्निकांड

रोहित जसवाल । ऊना :  दीवाली के दिन व रात को ऊना जिला में पांच अग्निकांड हुए है । ऊना के गांव अपर वसाल में दिवाली के दिन आग लगने से पीड़ित रमेश कुमार...
हिमाचल प्रदेश

ऊना की ड्रेनेज व्यवस्था सुधारने के लिए सरकार ने जारी किए 22 करोड़ः सत्ती

सतपाल सत्ती ने गृह निर्माण के लिए वितरित की 33 लाख रुपए की आर्थिक सहायता ऊना 30 मार्च: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने आज ऊना विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रक्कड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ढगवार में 225 करोड़ की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक मिल्क प्लांट की आधारशीला रखेंगे मुख्यमंत्री

बहुरेंगे दूध उत्पादकों और पशुपालकों के दिन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल एएम नाथ।  धर्मशाला, 22 जनवरी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 23 जनवरी (बृहस्पतिवार) को धर्मशाला के ढगवार में 225 करोड़ रूपये की...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

चंबा के वुड क्राफ्ट ने मोहा सबका मन

क्राफ्ट्स बाजार के स्टाल नंबर 52 में चंबा के पवन कुमार बनाते हैं लकड़ी से विभिन्न प्रकार की आकृतियां होशियारपुर, 26 मार्च:   जिला प्रशासन की ओर से लाजवंती स्टेडियम में लगाए गए क्राफ्ट्स बाजार...
Translate »
error: Content is protected !!