खालसा कालेज गढ़शंकर में पर्यावरण शिक्षा प्रोग्राम अधीन विश्व जल दिवस मनाया 

by
गढ़शंकर, 26 मार्च l बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कॉलेज के एनएसएस तथा ईको क्लब द्वारा पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के एनएसएस विभाग, पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी तथा पर्यावरण जंगलात और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के मार्गदर्शन तहत पर्यावरण शिक्षा प्रोग्राम तहत आईआईसी तथा साइंस विभाग के सहयोग से विश्व जल दिवस मनाया गया। इस मौके संदीप कौर कॉमर्स विभाग एसजीजीएस खालसा कालेज गढ़शंकर ने रिसोर्स पर्सन के रूप में शिरकत की। प्रो संदीप कौर ने संबोधित करते विश्व पर मंडरा रहे जल संकट की ओर विद्यार्थियों का ध्यान आकर्षित करते पानी का सदुपयोग करने के तरीकों पर प्रकाश डाला। एनएसएस प्रोग्राम अफसर तथा ईको क्लब इंचार्ज डॉ नरेश कुमारी ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ अमनदीप हीरा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संभाल के लिए प्रयत्नशील रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके रिसोर्स पर्सन प्रोफेसर संदीप कौर तथा उनके साथ आए प्रो बिमला जसवाल कॉमर्स विभाग का सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रो. लखविंदर जीत कौर, प्रो. कंवर कुलवंत सिंह, डॉ कुलदीप कौर, एनएसएस प्रोग्राम अफसर डॉ अरविंदर सिंह सहित कॉलेज का स्टाफ व विद्यार्थ उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, नकदी और सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर

जालंधर। फिल्लौर के पंडेरा मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। मंगलवार रात हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने आपदा प्रभावित थुनाग बाजार का किया निरीक्षण

एएम नाथ। सराज : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आपदा प्रभावित थुनाग बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत...
article-image
पंजाब

अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर पुलिस अधिकारियों को किया गया जागरुक

जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से पुलिस लाइन में जागरुकता सैमीनार का हुआ आयोजन सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने केंद्रीय जेल का किया निरीक्षण होशियारपुर, 09 दिसंबर: जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला...
पंजाब

बाइक व एक्टिवा चोरी, गढ़शंकर शहर में बाइक चोर गिरोह सक्रिय

गढ़शंकर – गढ़शंकर शहर में बाइक चोर गिरोह सक्रिय है पिछले कुछ दिनों से शहर के विभिन्न इलाकों बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी है। ऐसा ही एक मामला और सामने आया है।...
Translate »
error: Content is protected !!