14-14 साल चिट्टे के साथ पकड़े गए 5 आरोपियों को कठोर कारावास : भरना पड़ेगा 1.40 लाख जुर्माना

by

एएम नाथ । जोगिन्दरनगर : विशेष न्यायाधीश (एक) की अदालत ने 268 ग्राम चिट्टा सहित पकड़े गए पांच लोगों को 14-14 साल के कठोर कारावास और 1.40 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि अदा न करने पर प्रत्येक को 16 माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। अदालत ने जोगिंद्रनगर तहसील के जलपेहड निवासी राजकुमार, निहरी तहसील के सुनाग निवासी छविंद्र कुमार, सदर तहसील के धारंडा निवासी प्रदीप, जनेड (रंधाडा) निवासी जीत सिंह और बथेरी (कटौला) निवासी मोहम्मद इरफान पर व्यावसायिक मात्रा में चिट्टा रखने का अभियोग साबित होने पर ये फैसला सुनाया।

जिला न्यायवादी एवं विशेष लोक अभियोजक विनोद भारद्वाज ने बताया कि 20 दिसंबर 2023 को सदर थाना पुलिस का दल नाकाबंदी के लिए ब्राधीवीर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मौजूद था। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नेरचौक की ओर से एक कार मंडी आ रही है, जिसमें पांच लोग बैठे हैं। ये लोग चिट्टा बेचने का धंधा करते हैं। पुलिस ने ब्राधीवीर स्थित अग्निशमन कार्यालय से करीब 50 मीटर आगे नाका लगाकर कार का इंतजार किया। कार को रोककर पुलिस ने तलाशी ली तो चालक के फुटमैट के नीचे नीले रंग के बैग में प्लास्टिक के लिफाफे में चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने इस पदार्थ को तोला तो यह 268 ग्राम निकला।

पुलिस ने सभी आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत हिरासत में लेकर अदालत में अभियोग चलाया था। अदालत में अभियोजन की ओर से 16 गवाहों के बयान करवाए गए। बचाव पक्ष की ओर से भी दो गवाहों के बयान दर्ज करवाए गए। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों से आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत व्यावसायिक मात्रा में चिट्टा रखने का अभियोग संदेह की छाया से दूर साबित हुआ है। इसके चलते अदालत ने आरोपियों को उक्त कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है।अभियोजन पक्ष ने यह दी दलील :  अभियोजन पक्ष की पैरवी करते हुए जिला न्यायवादी विनोद भारद्वाज ने आरोपियों की सजा की अवधि पर हुई सुनवाई के दौरान दलील दी कि यह अपराध समाज के खिलाफ है और युवा पीढ़ी को पतन की ओर धकेल रहा है। उन्हें दीमक की तरह भीतर ही भीतर खोखला कर रहा है। जो इसका एक बार इस्तेमाल करता है, वह हमेशा के लिए इसके चंगुल में फंस जाता है। उन्होंने सोनू बनाम हिमाचल प्रदेश सरकार मामले में उच्च न्यायालय द्वारा दी गई व्यवस्था के तहत आरोपियों को कड़ी सजा की मांग की। उन्होंने बताया कि यह मंडी जिले में चिट्टे की व्यावसायिक मात्रा का पहला मामला है। इस मामले में बरामद किए गए चिट्टा की व्यावसायिक मात्रा से तीन हजार लोगों को नशे की लत लगाई जा सकती थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

क्या कांग्रेस पाकिस्तान के साथ है? अनुराग ठाकुर ने पार्टी पर खड़े किए सवाल : कहा- इनके बयान पाक मंत्रियों जैसे

हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और उनके नेता पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा जोखिम न्यूनीकरण के विषय में ललड़ी व पूबोवाल में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

ऊना, 6 अक्तूबर – जिला आपदा प्राधिकरण ऊना के सौजन्य से पूर्वी कला मंच जलग्रां के कलाकारों द्वारा शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ललड़ी तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पूबोवाल में जागरूकता कार्यक्रमों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा के विकास में खर्च हो रहे 250 करोड़ रूपये: कमलेश ठाकुर

आने वाले समय में सबसे विकसित क्षेत्रों में से एक होगा देहरा राकेश शर्मा । धर्मशाला, 7 नवम्बर। देहरा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए आने वाले वर्षों में यह हल्का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिहाड़ी लगाकर बेटे को खरीद कर थी बाइक : बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त पिता बेटे की मौत…छोटे बेटे की पहले ही हो चुकी मौत

देहरा : देहरा की ग्राम पंचायत खैरियां के सपड़ू गांव में शनिवार को बाइक दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे में 70 वर्षीय प्यारचंद और उनके बेटे 22 वर्षीय साहिल कुमार निवासी...
Translate »
error: Content is protected !!