भंडारे में नूडल्स खाने के बाद 11 बच्चों सहित करीब 16 व्यक्ति बीमार : इलाज के लिए सिवल अस्पताल में भर्ती

by
काफी संख्या में गांव में और व्यक्ति बीमार हुए लेकिन उन्हीनों ने अपना इलाज लोकल स्तर पर करवाया
गढ़शंकर : गांव बीनेवाल में शिंदां बाबा दे धार्मिक स्थल पर सतियां डा नूडल्स के भंडारे में खाना खाने के बाद 11 बच्चों सहित करीब 16 व्यक्ति बीमार हो गए। बच्चों व अन्य व्यक्तियों को  इलाज के लिए सिवल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती करवाया गया है। जिनकी हालत खतरें से बाहर बताई जा रही है। बीमार व्यक्तियों ने बताया जैसे ही उन्होनों नूडल्स खाए पेट में गैस बनी और उल्टिया व दस्त लग गए। बीमार व्यक्तियों ने बताया कि सभी आपने वाहनों पर सीएचसी बीनेवाल से सिवल अस्पताल गढ़शकर इलाज के लिए गए। भंडारे में नूडल्स खाने के बाद बीमार हुए बच्चों को दो से तीन बच्चे एक एक बेड पर लिटा कर उन्हें ड्रिप लगाया हुया था।
गांव बीनेवाल में शिंदां बाबा दे धार्मिक स्थल पर सतियां का माथा टेकने आए लोगों ने नूडल्स का भंडारा लगाया हुआ था। जिसमें नूडल्स खाने के बाद दोपहर के समय 16 व्यक्ति बीमार हो गए। जिन्हे पहले सीएचसी बीनेवाल में इलाज के लिए ले जाया गया। वहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सिवल अस्पताल गढ़शंकर रेफर कर दिया गया। वहां बच्चों सहित 16 व्यक्तियों का इलाज चल रहा है।  अस्पताल में भर्ती व्यक्तियों के इलावा भी काफी संख्यां में लोग भी बीमार बताए जा रहे है। जिंन्हीनो ने लोकल स्तर पर अपना इलाज करवाया है।
भंडारा खाने के बाद बीमार हुए लोग : ध्रुव सिंह (12) पुत्र चमन लाल, नवजोत सिंह (13) पुत्र बिट्टू , संजीव कुमार (17) पुत्र जसविंदर कुमार , विशाल कुमार (20) पुत्र दीपक कुमार , अमित कुमार (21)  पुत्र किशोर चंद , कुलदीप सिंह (26) पुत्र जसपाल सिंह , समर (9) पुत्रं संजीव कुमार , राजवीर (7) पुत्र संजीव कुमार , सुखमन सिंह (12) पुत्र अशोक कुमार , मनप्रीत (7) पुत्र बलवंत , रोहित(12) पुत्र हरबंस लाल , गुरप्रीत (11) पुत्र बलवंत सिंह , हिमांशु सहजल (10) पुत्र बिट्टू , हेयरी सिंह (10) पुत्र लाल चंद , वीर सिंह (8) पुत्र जसपाल , परवीन (17) पुत्र जीत राम सभी निवासी बीनेवाल।
शिंदा बाबा : नंगल से कुछ लोग सतियाँ के माथा टेकने आए थे। उन्हीनों भंडारा लगाया हुआ था।  ज्यादा खाने से शायद सभी बीमार हुए।

 एसएमओ डॉ. संतोख राम : भंडारा खाकर बीमार हुए व्यक्तियों की हालत अब खतरे से बाहर है।  इमरजेंसी में एक एक बेड पर इलाज के लिए दो दो जा तीन तीन मरीजों को लेटाना पड़ता है। उसके बाद वार्डों में शिफ्ट अलग अलग बेडो पर कर दिया जाता है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री व उपयोग की अनुमति, उपायुक्त ने जारी किए आदेश

ऊना, 10 अक्तूबर। जिलाधीश जतिन लाल ने दीपावली और अन्य त्योहारों के मद्देनजर पटाखों की बिक्री और उपयोग को लेकर विशेष आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार, ऊना जिले में केवल ग्रीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा के बच्चों को मिलेगी आईसीएसई बोर्ड की हाई-टेक शिक्षा

सेंट स्टीफन स्कूल ने बदली शिक्षा की तस्वीर चम्बा के शिक्षा जगत में बड़ी उपलब्धि सेंट स्टीफन स्कूल को मिली आईसीएसई बोर्ड की मान्यता एएम नाथ। चम्बा :  चम्बा शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दोनों लेडी कॉन्स्टेबल 36 दिन बाद मिलीं : बंगाल के मुर्शिदाबाद बॉर्डर पर पुलिस ने पकड़ा

ग्वालियर  :   ग्वालियर से लापता हुईं बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की दो लेडी कॉन्स्टेबल पश्चिम बंगाल में मिल गई हैं। 36 दिन बाद पुलिस ने दोनों को मुर्शिदाबाद बॉर्डर पर पकड़ा। BSF के अधिकारी दोनों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

75 वें वृत स्तरीय वन महोत्सव में कुलदीप सिंह पठानिया ने रोपा आंवले का पौधा : चंबा वन वृत्त के तहत 2000 हेक्टेयर भूमि में विभिन्न प्रजातियों के 16 लाख के करीब पौधे होंगे रोपित

वन संपदा के संरक्षण एवं संवर्धन में जन सहभागिता महत्वपूर्ण – विधानसभा अध्यक्ष  एएम नाथ । चुवाड़ी : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि बहुमूल्य वन संपदा के संरक्षण एवं संवर्धन में...
Translate »
error: Content is protected !!