सीआईडी प्रमुख ओझा फिर हटाए: बिलासपुर गोलीकांड सुलझाने का मिला इनाम, ज्ञानेश्वर को कमान

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक बार फिर सीआईडी प्रमुख को हटाने का फैसला लिया है। आईपीएस अधिकारी संजीव रंजन ओझा को सीआईडी प्रमुख के पद से हटाकर अब 1999 बैच के आईपीएस अधिकारी ज्ञानेश्वर सिंह को तैनाती दी गई है।
करीब सात माह पहले उनकी इस पद पर तैनाती हुई थी। सूचनाएं लीक होने और लगातार विवादों के चलते सीआईडी प्रमुख को बदलने की चर्चा है। ओझा अब महानिदेशक कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं के पद पर ही सेवाएं देंगे। उधर, सरकार का यह फैसला ज्ञानेश्वर सिंह को बिलासपुर गोलीकांड सुलझाने के इनाम के तौर पर भी देखा जा रहा है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से जारी आदेशों में केंद्रीय प्रतिनियुक्त से लौटकर तैनाती का इंतजार कर रहे एडीजी अजय यादव को क्राइम विंग का जिम्मा सौंपा गया है। अजय यादव विभागीय मुकद्दमेबाजी और सजा से संबंधित मामले भी देखेंगे। पदोन्नति के बाद तैनाती का इंतजार कर रहे एजीडी जय प्रकाश सिंह को सशस्त्र पुलिस और प्रशिक्षण का दायित्व सौंपा गया है। 2011 बैच की आईपीएस अधिकारी अंजुम आरा को पदोन्नति के बाद डीआईजी दक्षिण रेंज लगाया गया है।
ज्ञानेश्वर को दो बार मिल चुका है स्पेशल ऑपरेशन मेडल
ज्ञानेश्वर सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान डिप्टी डीजी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रहते हुए लगातार दो साल प्रतिष्ठित स्पेशल ऑपरेशन मेडल मिल चुके हैं। 2023 में 1500 किलो हेरोइन के शाहीन बाग/मुजफ्फरनगर, अटारी, गुजरात मामले में 4 अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट मामले का भंडाफोड़ करने और 2024 में भारतीय नौ सेना, गुजरात एटीएस और एनसीबी के संयुक्त अभियान में देश की सबसे बड़ी 3300 किलो मादक पदार्थ की जब्ती के लिए मेडल मिला है। मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए सभी राज्यों और एजेंसियों के बीच समन्वय के लिए एन कोर्ड पोर्टल भी ज्ञानेश्वर सिंह ने ही बनाया है। सरकार ने हिमाचल में चिट्टे के बढ़ते प्रसार के तोड़ के लिए भी ज्ञानेश्वर सिंह को सीआईडी प्रमुख का जिम्मा सौंपा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

14 उपचाराधीन युवतियां देर रात नशा मुक्ति केंद्र से खिड़कियों के शीशे तोड़कर भागी : युवतियों को रेस्क्यू कर लिया गया, पंजाब और हरियाणा की अधिकतर युवतियां

परवाणू  : सोलन के परवाणू में नशा मुक्ति केंद्र से 14 उपचाराधीन युवतियां देर रात खिड़कियों के शीशे तोड़कर भाग गईं। हालांकि कुछ देर बाद स्थानीय लोगों और सहायता से युवतियों को रेस्क्यू कर लिया...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मंडी में आयोजित “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष…प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक मंच पर मजबूत की भारत की प्रतिष्ठा : जयराम ठाकुर

जब राज्य और केंद्र में पुनः डबल इंजन की सरकार होगी, तो प्रदेश का विकास दोगुनी तेजी से होगा कहा, वर्तमान कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को गलत नीतियों से दो दशक पीछे धकेला एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा में तीन दिन का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सौजन्य से आज बचत भवन देहरा में आपदा प्रबंधन को लेकर तीन दिन का प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आम जनता की सुविधा के लिए पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह की बुकिंग को सरकार ने किया ऑनलाइन : मुख्यमंत्री

ऑनलाइन बुकिंग के साथ-साथ कमरा नम्बर भी मोबाइल या ई-मेल पर उपलब्ध एएम नाथ। शिमला : प्रदेश की जनता की सुविधा के लिए सरकार ने सराहनीय कदम उठाते हुए लोक निर्माण विभाग के सभी...
Translate »
error: Content is protected !!