यह नेता बनने जा रही हैं भाजपा अध्यक्ष….!!

by

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी भविष्य की राजनीति को ध्यान में रखकर बड़े फैसले लेने के लिए जानी जाती है। आने वाले समय में बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और दक्षिण भारत में तमिलनाडु और केरल का चुनाव होने वाले हैं ।

दक्षिण भारत पर बीजेपी की नजर काफी समय से रही है। भाजपा साऊथ में अपनी पकड़ मजबूत बनाना चाह रही है। इसके लिए ही भाजपा किसी ऐसे चेहरे को संगठन का कमान सौंपना चाह रही है जो दक्षिण भारत के चुनाव के लिए वोटबैंक जुटाने का काम कर सके। ऐसे तो अध्यक्ष पद के लिए कई नामों की चर्चा है जिनमें राजनाथ सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव समेत कई लोग हैं। लेकिन एक नाम जो आगामी चुनावों के मापदंड के लिए एकदम फिट बैठता है वह है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का।

पिछले कुछ चुनावों की अगर बात की जाये तो भाजपा ने महिलाओं पर काफी फोकस किया है। दिल्ली के चुनाव में भी बीजेपी ने मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता को ही चुना। इसके अलावा 2026 में पश्चिम बंगाल के चुनाव में ममता सरकार को हारने के लिए बीजेपी किसी मजबूत महिला उम्मीदवार को ही चेहरा बना कर जीत हासिल करने की फिराक में है। इन सब लिहाज से देखा जाये तो निर्मला सीतारमण भाजपा अध्यक्ष बनने के लिए एक सही चेहरा है।

निर्मला सीतारमण की बीजेपी में मजबूत पकड़ :  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का शुरुआत से ही बीजेपी से बहुत गहरा नाता रहा है। साल 2003 से 2005 तक ये राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रह चुकी हैं। वहीं सितंबर 2017 तक वह

भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता के साथ-साथ भारत की वाणिज्य और उद्योग (स्वतंत्र प्रभार) तथा वित्त व कारपोरेट मामलों की राज्य मंत्री रह चुकी हैं। केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद से निर्मला सीतारमण लगातार कैबिनेट में मंत्री रही हैं। 03 सितंबर 2017 को उन्हें रक्षा मंत्री बनाया गया था। वहीं दो बार से लगातार देश की वित्त मंत्री के तौर पर कैबिनेट में बनी हुईं हैं।

निर्मला सीतारमण ऐसी कद्दावर महिला नेता है जिन्होंने शुरुआत से बीजेपी का साथ नहीं छोड़ा। पार्टी में बड़े फैसले लेने में इनकी राय अहम मानी जाती है। इनकी पकड़ दक्षिण भारत में काफी अच्छी हैं। ये मूल रूप से तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु की रहने वाली हैं। भाजपा में ये एक दक्षिण भारत को जोड़ने के लिए एक मजबूत ब्रिज की तरह है। इसीलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर ये एक मजबूत चेहरा हो सकती हैं।

इस दिन हो सकता है राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा

अभी हाल ही में नागपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाक़ात हुई। ऐसा कहा जा रहा है कि इस मुलाकात में राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम तय कर लिया गया है। सूत्रों की माने तो चुनाव की प्रक्रिया भी इसी नवरात्रि में कभी भी शुरू हो सकती है। पार्टी ने 10 अप्रैल को बीजेपी शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों, राज्य के अध्यक्षों और चुनाव प्रभारियों को दिल्ली में बैठक के लिए बुलाया है। खबर ये भी आ रही हैं कि मीटिंग में नाम की घोषणा होने के बाद राज्यों से उनके प्रस्ताव मांगे जायेंगे। उसके बाद ऐसी उम्मीद है कि 18 अप्रैल को बेंगलुरु में होने वाली राष्ट्रीय परिषद की बैठक से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पूरा करा लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

पंजाब के लोगों को 2022-23 में मिलती रहेगी सस्ती बिजली, दरों में कोई वृद्धि नहीं

पटियाला : पंजाब के सभी श्रेणियों के बिजली उपभोक्ताओं के लिए 31 मार्च 2022 को मौजूदा बिजली दरों तथा सबसिडियों को चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1 अप्रैल 2022 से जारी रखा जा रहा...
article-image
पंजाब

Major Breakthrough in Central Jail

Hoshiarpur/July 5/Daljeet Ajnoha :  Senior Superintendent of Police (SSP) Hoshiarpur Sandeep Kumar Malik, while addressing the media, stated that following the circulation of a viral video from Central Jail Hoshiarpur on social media, an...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता : विद्या नेगी

धर्मशाला में राज्य महिला आयोग की विशेष अदालत आयोजित, 28 में से 15 मामलों की सुनवाई एएम नाथ। धर्मशाला, 11 फरवरी :  हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा आज बुधवार को मण्डलीय आयुक्त कार्यालय...
हिमाचल प्रदेश

चौगान में जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

93 स्कूलों के 900 से अधिक विद्यार्थी ले रहे हिस्सा प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प से हासिल किए जा सकते हैं बड़े लक्ष्य : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल चार दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का...
Translate »
error: Content is protected !!