प्राइमरी स्कूल डघाम  में “जीते रहते रक्तदान और मरणोपरांत नेत्रदान” विषय पर सेमिनार का किया आयोजन

by

गढ़शंकर । जीवन जागृति मंच (रजि.) गढ़शंकर ने दोआबा स्पोर्ट्स क्लब (रजि.) डघाम के सहयोग से गांव के प्राइमरी स्कूल डघाम  में “जीते रहते रक्तदान और मरणोपरांत नेत्रदान” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया । सेमिनार के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में जीवन जागृति मंच के अध्यक्ष प्रिंसिपल डॉ. बिक्कर सिंह  ने उपस्थित लोगों को रक्तदान, नेत्रदान व देहदान के लिए प्रेरित किया तथा उनकी भ्रांतियों को दूर करने के लिए उठाए गए बिंदुओं के संतोषजनक उत्तर  दिए।

सेमिनार के दौरान एनआरआई सुखविंदर सिंह कूनर ने ग्रामीणों से पर्यावरण की शुद्धता के लिए प्लास्टिक का प्रयोग कम करने तथा पेड़ लगाने की अपील की। सेमिनार के दौरान शिक्षा व खेल के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त करने वाले गांव के विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार व आर्थिक सहायता देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गांव के सरपंच बलवीर सिंह, गोल्डी  कुनर , सुखविंदर सिंह काका, मैनेजर विजय लाल, मास्टर हंस राज, कोच मोहन सिंह, ओंकार सिंह, धर्म सिंह, स्वर्णजीत कौर, हरप्रीत कौर, ललित तिवारी, मुस्कान, रेनू बाला और पंचायत सदस्य कुलदीप कौर, धर्मपाल सिंह, परविंदर कौर और क्लब के सभी सदस्य मौजूद थे। स्टेज सचिव की भूमिका क्लब सदस्य मास्टर जरनैल सिंह जी ने निभाई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

30 ग्राम हैरोईन स्मेत एक काबू

गढ़शंकर :  गढ़शंकर पुलिस की एक पुलिस पार्टी ने गश्त दौरान एक नशा तस्कर को 30 ग्राम हैरोईन स्मेत काबू करने में सफलता हासिल की है। जानकारी मुताबिक गढ़शंकर पुलिस की एक पुलिस पार्टी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

20वें स्टेट ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का धूमधाम से शुभारंभ : पद्दी सूरा सिंह, फुटबॉल अकादमी माहिलपुर व गढ़शंकर ने पहले दिन दर्ज की जीत

शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने किया उद्घाटन गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह स्टेडियम में ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा...
article-image
पंजाब

नशे की बिक्री संबंधी सूचना एंटी ड्रग हैल्पलाइन नंबर 95016-60318 पर दें, पहचान रखी जाएगी गुप्त–एस.एस.पी : नशे के जड़ से खात्मे के लिए सभी विभाग एकजुटता से करें कार्य: कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने मासिक बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए निर्देश, डिप्टी कमिश्नर ने अलग-अलग विभागों के कार्यों की समीक्षा की होशियारपुर, 15 सितंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जिले में नशे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की को नशीले पाउडर का बनाया आदी : घोड़ों का इंजेक्शन देकर करता रहा रेप

कानपुर में जिम ट्रेनर द्वारा की गई एकता गुप्ता नामक महिला की हत्या के बाद एक और जिम ट्रेनर का कारनामा सामने आया है. बता दें कि इस घटना में अर्जुन सिंह नामक जिम...
Translate »
error: Content is protected !!