मुंह पर कालिख पोत बाजार में घुमाया…होटल में रह रहा था प्रेमी जोड़ा, भनक लगते ही पहुंचा महिला का पति

by
रोहित जसवाल। आदमपुर/ ऊना :  28 मार्च को गगरेट में  पंजाब के जिला जालंधर के आदमपुर की महिला अपने प्रेमी के साथ आई। यहां दोनों ने एक होटल में कमरा किराये पर लिया। 29 मार्च को वे बाहर घूमने लगे। इस बीच महिला का पति कई लोगों को लेकर यहां पहुंच गया और पत्नी के प्रेमी की पिटाई कर दी।
                पत्नी प्रेमी को न पीटने की गुहार लगाती रही पर किसी ने उसकी न सुनी। घायल व्यक्ति का आरोप है कि उसका व उसकी साथी महिला का अपहरण करके अमानवीय व्यवहार किया गया है। इस मामले में पंजाब पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके मामला आगामी जांच के लिए थाना गगरेट को भेज दिया है। पीड़ित विजय कुमार निवासी मोहल्ला रांगडियां आदमपुर जिला जालंधर ने शिकायत में बताया कि पांच माह पूर्व उसकी पहचान रेणु निवासी गाजीपुर मुहल्ला आदमपुर के साथ हुई थी, जो बाद में प्यार में बदल गई। दोनों विवाहित हैं और एक-दूसरे से प्रेम करते हैं।
दोनों 28 मार्च को गगरेट आए और एक होटल में रहने लगे। महिला का पति 29 मार्च को दो वाहनों में 12 लोगों को लेकर आया और उन्हें जबरदस्ती अपने साथ गाड़ी में ले गया। महिला को अलग गाड़ी में ले जाया गया।
मुंह पर कालिख पोत बाजार में घुमाया
आरोप लगाया कि महिला के पति ने पंजाब की सीमा में प्रवेश करते ही उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान रेणु पति से मिन्नतें करने लगी कि उसके प्रेमी को छोड़ दिया जाए। रेणु के पति गुरपाल सिंह ने तेजधार हथियार से उसके सिर पर वार कर दिया।
आरोपितों ने उसके सारे गहने, दो मोबाइल फोन, एक लाख रुपये कैश सहित अन्य जरूरी दस्तावेज छीन लिए। उसके बाद पिटाई करते हुए पीड़ित को आदमपुर ले गए और वहां पर उसके कपड़े उतारकर उस्तरे से सिर के बाल व भवें साफ कर मुंह पर कालिख पोत दी और उसे बाजार में घुमाया गया।
पुलिस ने दर्ज की है जीरो FIR
पीड़ित बेहोश हो गया तो उसे आदमपुर के सरकारी अस्पताल के पास फेंक गए। पीड़ित ने होश आने के बाद इस संबंध में तीन अप्रैल को आदमपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई जिसके आधार पर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की है।
रेणु पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि जालंधर से पुलिस द्वारा भेजी गई जीरो एफआइआर की मेल मिली है। पुलिस आरोपितों की धरपकड़ के लिए पंजाब पुलिस से संपर्क कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में भी अभ अपराधी बेलगाम, प्रशासनिक अधिकारियों के दामन पर भी लगे छींटे : जयराम

एएम नाथ । शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया है कि हिमाचल प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो रहे हैं। इतना ही नहीं, प्रशासनिक अधिकारियों के दामन पर भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कल से 125 यूनिट मुफ्त बिजली शुरू

शिमला :हिमाचल प्रदेश में लोगों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना की शुुरुआत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 28 अगस्त को अपने गृह जिला मंडी से करेंगे। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड मंडी के पडल मैदान...
पंजाब

दोआबा किसान युनियन दुारा नंगल चौक में तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ यातयात जाम कर रोष रैली की

गढ़शंकर: दोआबा किसान युनियन दुारा किसान सयुंक्त र्मोचे के आहावान पर स्थानीय नंगल चौक पर यातयात जाम कर नौ से बारह वजे तक रोष रैली की और तीन सौ से ज्यादा शहीद हुए किसानों...
article-image
पंजाब

SHO दोषी करार….सीबीआई कोर्ट ने 1993 के फर्जी एनकाउंटर के मामले

चंडीगढ़ : मोहाली जिले में सीबीआई कोर्ट में लंबे समय से चले आ रहे 2 केसों में SHO इंस्पेक्टर परमजीत सिंह को दोषी करार दिया है। यह मामला फर्जी एनकाउंटर का है जोकि, 1993 का...
Translate »
error: Content is protected !!