एलर्जली बिल्डिंग के चरण-2 की मुख्यमंत्री ने आधारशिला रखी : 6 मंजिलों के भवन में 3 मंजिलें पार्किंग के लिए, 2 मंजिलों में सचिवालय कार्यालय और अन्य सुविधाएं होगी उपलब्ध

by
एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला में ऐतिहासिक एलर्जली भवन के चरण आधारशिला रखी। परियोजना की अनुमानित लागत 19.72 करोड़ रुपये है और इसे अप्रैल, 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
परियोजना के तहत छः मंजिलों का भवन निर्मित किया जाएगा, जिसमें तीन मंजिलें पार्किंग के लिए, दो मंजिलों में सचिवालय कार्यालय और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस परियोजना के पूर्ण होने पर सचिवालय परिसर में भीड़ कम होगी और आम लोग सुगमता से अपने कार्य करवा सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नए भवन के निर्माण से लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और इससे सर्कुलर रोड पर यातायात की सुचारू रूप से आवाजाही होगी।
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए विमल नेगी की मृत्यु संबंधी मामले पर भाजपा पर इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अगर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) नादौन में छापेमारी कर सकता है, तो सीबीआई की जांच भी करवाई जा सकती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले के प्रति संवेदनशील और गंभीर रूख अपना कर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी विमल नेगी की मृत्यु के पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं। विमल नेगी की पत्नी ने भी मुझसे भेंट की है और हम शोक संतप्त परिवार के साथ पूरी सहानुभूति और एकजुटता के साथ खड़े हैं।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, सुंदर सिंह ठाकुर, हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, अतिरिक्त मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत, सचिव राजेश शर्मा और प्रियंका बासु सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव

एएम नाथ। चंबा, 27 फरवरी :विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष के संशोधित प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के लाल की अदम्य वीरता और सर्वोच्च बलिदान को शत-शत नमन : जयराम ठाकुर

देश की सेना पाकिस्तान को दे रही है करारा जवाब हमारे सुरक्षा कवच को भेद पाना पाकिस्तान के बस की बात नहीं एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल के लाल सूबेदार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

21 से 23 नवंबर तक आयोजित होगा जल तरंग जोश महोत्सव, उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

एएम नाथ।  बिलासपुर, 17 नवम्बर: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने आज लुहणू ग्राउंड में 21 नवंबर से 23 नवंबर तक आयोजित होने वाले जल तरंग जोश महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जहां से 11 लोग लापता हुए वहां नहीं मिली फौरी राहत : जयराम ठाकुर

खतरनाक रास्तों से 05 किमी पैदल चलकर प्रभावित गांव डेजी पहुंचे जयराम ठाकुर दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह लगने वाली जगह के दृश्य अब दिल दहलाते हैं आपदा राहत के कामों में बहुत तेजी...
Translate »
error: Content is protected !!