किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने खत्म किया अनशन : 131 दिन बाद खत्म किया अनशन

by

चंडीगढ़ । किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने रविवार को अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया। डल्लेवाल ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी सहित आंदोलनकारी किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर पिछले साल 26 नवंबर को अनशन शुरू किया था।

डल्लेवाल ने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद में आयोजित ‘किसान महापंचायत’ में घोषणा की कि वह अपना अनिश्चितकालीन अनशन समाप्त कर रहे हैं।

डल्लेवाल ने ‘महापंचायत’ में मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए कहा, ”आप (किसानों) सभी ने मुझसे आमरण अनशन खत्म करने को कहा है। आंदोलन को बनाए रखने के लिए मैं आपका ऋणी हूं। मैं आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं। मैं आपके आदेश को स्वीकार करता हूं।”

डल्लेवाल संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के संयुक्त मंच के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने किसानों की मांगों को स्वीकार करने के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए पिछले साल 26 नवंबर को आमरण अनशन शुरू किया था।

जनवरी में केंद्र द्वारा किसान नेताओं को बातचीत के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद, डल्लेवाल ने खनौरी विरोध स्थल पर चिकित्सा सहायता लेने पर सहमति जताई थी, लेकिन अपना अनशन समाप्त नहीं किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

16 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव होशियारपुर लोक सभा क्षेत्र से : उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह अलाट

होशियारपुर, 17 मईः डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने बताया कि लोक सभा क्षेत्र होशियारपुर से आज नामांकन पत्र वापिस लेने का अंतिम दिन था। उन्होंने कहा कि शुक्रवार नामांकन पत्र वापिस लेने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के सभी शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित होंगे डिजिटल साक्षरता शिविर : शिविरों में साइबर क्राइम, सोशल मीडिया, ऑनलाइन ठगी, धोखाधड़ी वाली कॉल्स बारे लोगों को किया जाएगा जागरूक

एएम नाथ। ऊना, 23 जुलाई। डिजिटल साक्षरता को लेकर टाऊन हॉल ऊना में शीघ्र जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। इन जागरूकता शिविरों में साइबर क्राइम, सोशल मीडिया, कृत्रिम बुद्धिमत्ता(एआई), साइबर पूलिंग, ऑनलाइन ठगी, धोखाधड़ी वाली...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मनीषा मित्तल हत्याकांड : 18 साल पुरानी लव मैरिज और करोड़ों की संपत्ति विवाद के जुड़े तार

भाई पर पहले ही जता चुकी थीं जान का खतरा, मनीषा मित्तल हत्याकांड में कई चौंकाने वाले खुलासे करोड़ों की संपत्ति, पारिवारिक विवाद और हत्या. मनीषा मित्तल केस में पुलिस की रोहतक तक दबिश एएम...
article-image
पंजाब

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव- -डिप्टी कमिश्नर ने मतदाता सूची तैयार करने को लेकर रिवाइजिंग अथॉरिटी अधिकारियों को निर्देश जारी किये

मतदाता पंजीकरण 21 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होगा होशियारपुर, 18 अक्टूबर : मुख्य आयुक्त, गुरुद्वारा चुनाव, पंजाब द्वारा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए गुरुद्वारा बोर्ड निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूचियों...
Translate »
error: Content is protected !!