सचदेवा स्टॉक्स होशियारपुर साइक्लोथॉन सीजन-7 सफलतापूर्वक संपन्न

by

400 साइकिल सवारों ने लिया हिस्सा, नशे के खिलाफ खड़े होने का दिया संदेश

लोकसभा सदस्य डॉ. चब्बेवाल, डिप्टी कमिश्नर व एसएसपी ने दी हरी झंडी
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा
फिट बाइकर क्लब होशियारपुर द्वारा आयोजित सचदेवा स्टॉक्स होशियारपुर साइक्लोथॉन सीजन-7 सफलतापूर्वक संपन्न हो गया, जिसमें देश भर से लगभग 400 साइकिलिस्टों ने भाग लिया और इस दौरान आम जनता को पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के बारे में जागरूक किया गया। साइक्लोथॉन सुबह सात बजे बुलावाड़ी स्थित सचदेवा स्टॉक्स के मुख्य कार्यालय से शुरू हुआ, जहां क्लब के अध्यक्ष परमजीत सिंह सचदेवा, लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन और एसएसपी संदीप कुमार मलिक के नेतृत्व में विशेष अतिथि पहुंचे। साइकिल चालकों को संदीप कुमार मलिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इससे पहले जे.एस.एस. आशा किरण स्पेशल स्कूल जहानखेला के विशेष बच्चों द्वारा भी विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि फिटनेस से बड़ा कोई सुख नहीं है और साइकिल चलाने से आप फिट रहते हैं। उन्होंने कहा कि फिट बाइकर क्लब द्वारा आयोजित साइक्लोथॉन की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। इस दौरान साइकिल सवारों ने होशियारपुर से टांडा-चौलांग और फिर वापस होशियारपुर तक 100 किलोमीटर की दूरी तय की और पूरे मार्ग पर जिला प्रशासन द्वारा यातायात प्रबंधन और सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे। इस अवसर पर फिट बाइकर क्लब के सदस्यों द्वारा अध्यक्ष परमजीत सचदेवा के नेतृत्व में आशा किरण स्कूल की कमेटी को 1 लाख 40 हजार रुपए का चेक सौंपा गया। परमजीत सचदेवा ने कहा कि इस साइक्लोथॉन में 7 वर्ष तक के बच्चों से लेकर 70 वर्ष तक के वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया और क्लब के सदस्यों ने इसे सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। इस समय उत्तम सिंह साबी, मुनीर नजर, संजीव सोहल, उकंर सिंह चब्बेवाल, अमरिंदर सैनी, गुरविंदर सिंह, तरलोचन सिंह, गुरमेल सिंह, उकंर सिंह, रोहित बस्सी, सौरव शर्मा, दौलत सिंह, सागर सैनी आदि भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

500 रुपये के नोट को लेकर RBI ने जारी की महत्वपूर्ण गाइडलाइन

पिछले साल तक 2000 का नोट भारतीय करेंसी में सबसे बड़ा नोट प्रचलन में था। इसे बंद किए जाने के बाद अब 500 का नोट  ही सबसे बड़ा रह गया है।  1000 रुपये के...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में लोगों के समर्थन से अकाली-बसपा गठबंधन जीतेगा: भुल्लेवाल राठां

गढ़शंकर : शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी के गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से संयुक्त प्रत्याशी ठेकेदार सुरिंदर सिंह भुलेवाल राठां को क्षेत्र के हर गांव के लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है। चुनाव प्रचार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर लॉरेंस ​​​​​​​का इंटरव्यू हुआ था सिग्नल ऐप पर : नहीं पकड़ पाते जैमर सिग्नल ऐप और विकर मी जैसे ऐप का इस्तेमाल

चंडीगढ़ : जेल के अंदर से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू सिग्नल ऐप के जरिए हुआ था। यह खुलासा डीजीपी प्रबोध कुमार की अगुवाई में बनाई गई एसआईटी ने हाईकोर्ट बताई। इस मामले में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

31 अगस्त क़ो भुत गिरी मंदिर में मनाई जाएगी राधा अष्टमी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिव मन्दिर विकास समिति व महिला मण्डल मंदिर की संगत की और से राधा अष्टमी पर्व मनाया जा रहा है इस उपलक्ष्य में होशियारपुर ऊना रोड पर स्थित भुत गिरी मंदिर...
Translate »
error: Content is protected !!